✓ आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए) जप्त ।
✓आरोपीगण ने पूछताछ में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।
✓ आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि ।
अपराध क्रमांक- 104/2025 धारा- 8/21
घटना स्थल– MR10 ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास
*आरोपी का नाम :
(1). विशाल पसाया उम्र 30 वर्ष निवासी नॉर्थ मुसाखेड़ी चिराड़ मोहल्ला इंदौर

{12वी तक की पढ़ाई की है और आरोपी गैस टंकी की लोडिंग रिक्शा चलाता है। आबकारी अधिनियम का पहले से अपराध पंजीबद्ध होना कबूला।}
जब्त माल का विवरण : – 20 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं 01 मोबाइल
घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते MR10 ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देख घबराने लगे, जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1). विशाल पसाया उम्र 30 वर्ष निवासी नॉर्थ मुसाखेड़ी चिराड़ मोहल्ला इंदौर का होना बताया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदि है नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” एवं 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

