
इंदौर में चंदन नगर से कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट तक लिंक रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस रोड का टेंडर जारी हो गया है और दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने गोपुर चौराहा से परस्पर नगर चौराहा तक बनने वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन किया।
चंदन नगर से एयरपोर्ट तक लिंक रोड का निर्माण दो साल में होगा पूरा।
इंदौर महापौर ने सर्विस रोड का भूमिपूजन कर शुरू किया निर्माण कार्य।इंदौर शहर को डिजिटल शहर बनाने के लिए महापौर ने की पहल।इंदौर में चंदन नगर से कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
हमारा लक्ष्य इस लिंक रोड को दो वर्ष में पूरा करने का है।
यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को गोपुर चौराहा से परस्पर नगर चौराहा तक बनने वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन करते हुए कही।इस सर्विस रोड की मांग लंबे समय से उठ रही थी। महापौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य इंदौर को डिजिटल शहर बनना है। हम कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। डिजिटल इंदौर की संकल्पना पूरी होने के बाद यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।हम इंदौर को डिजिटल शहर बनाने के साथ आईटी कंपनियों को यहां आमंत्रित कर रहे हैं। सर्विस रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे मौजूद थे।

