
खजराना इलाके में 15 साल की एक नाबालिग से उसके परिचित ने ही दुष्कर्म किया।
लड़की रिश्तेदार के यहां शादी में आई है। पुलिस ने बताया, नाबालिग दोपहर में कपड़े सुखाने के लिए ऊपर की मंजिल पर गई थी। आरोपी पहले से वहां मौजूद था। उसने नाबालिग से जबरदस्ती की फिर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन, पीड़िता ने तुरंत घर वालों को इसकी सूचना दे दी। फिर सभी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। समझौते के लिए धमकाया- उधर, गांधीनगर में युवती और उसके परिवार को एक युवक ने धमकाकर मारपीट की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि दो साल पहले आरोपी विकास मेरी बहन को जबरन ले गया था। इसकी रिपोर्ट हमने थाने में की थी। तब से केस कोर्ट में चल रहा है। अब कोर्ट से बयान के लिए समन आया है, इसमें हमारे बयान होना शेष हैं।
