
राजेंद्र नगर पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवक ने युवती से धमकी देकर 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर दानिश पिता सरताज खान, निवासी जूना रिसाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दानिश से उसकी मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी।
इसके बाद उनकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। दोनों को प्रेम हो गया। एक दिन युवक ने उसे मिलने बुलाया और विजय नगर इलाके में एक होटल में ले गया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने युवती के फोटो-वीडियो बना लिए और उसे डराकर पैसों की डिमांड करने लगा।युवती को डरा कर आरोपी ने उससे 4 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद 29 सितंबर 2024 को दोबारा उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया

