इंदौर
5 बार पढ़ी गई
● यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग में पकड़ी चोरी की बाइक। बाइक और युवकों को थाना पुलिस के सुपुर्द किया
● चैकिंग देख दूर से बाइक को धक्का लगाने लगे, शक होने पर रोका तो असलियत सामने आई।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
● चैकिंग देख दूर से बाइक को धक्का लगाने लगे, शक होने पर रोका तो असलियत सामने आई।
इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप कई चोरी के वाहन भी पकड़ में आये है।
रेडिसन चौराहा पर यातायात जोन-2 एसीपी श्री मनोज खत्री के नेतृत्व में सघन जागरूकता अभियान के दौरान सुबह लगभग 10:45 पर यातायात के उप निरीक्षक एमएल अहिरवार व टीम विशेष चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल तरफ से दो युवक अलग-अलग बाइक पर आ रहे थे जिसमें पीछे वाला चालक आगे वाली बिना नंबर की बाइक को धक्का लगाते हुए आ रहा था जिसे महिला आरक्षक 4067 सोना एवं आरक्षक 1907 सोनू प्रजापति द्वारा रोक कर उपनिरीक्षक अहिरवार को बताया गया ।संबंधित चालक काफी देर तक वाहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया तो शक होने पर चेचिस नंबर से जानकारी को वीडीपी ऐप पर सर्च किया गया तो गाड़ी का चोरी होना पाया गया जिसका अपराध क्रमांक थाना शिप्रा के अपराध क्रमांक 318/2024 धारा 379 रिपोर्ट दिनांक 06 जून 2024 को फरियादी बाबूलाल द्वारा चोरी की रिपोर्ट होना पाया गया। उक्त वाहन क्रमांक एमपी 37 एम एच 6567 को बीट बुलाकर थाना खजराना के सुपुर्द किया। दोनो बाइक चालक के नाम दीपेंद्र पिता अनुरागी निवासी ग्राम बरुआ थाना चंदला जिला छतरपुर एवं मोनु पिता लक्ष्मण सिंह यादव निवासी ग्राम रामगढ़ खुर्द थाना आरोन जिला गुना है। बाइक सवार चेकिंग होते देख एक बाइक को दूसरी बाइक से धका रहे थे ताकि पुलिस रोके नही, लेकिन चालाकी काम नही आई। उक्त वाहन को पकड़ने में उप निरीक्षक मकुंदी लाल अहिरवार आरक्षक 1907 सोनू प्रजापति, महिला आरक्षक 4667 सोना डाबर, महिला आरक्षक 4818 एवं महिला आरक्षक 4598 काजल की मुख्य भूमिका रही ।
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले

