खबर छापने को लेकर भिंड में पत्रकारों की पिटाई, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप; कांग्रेस ने घटना को बताया शर्मनाक
SP Beat UP Journalists In Bhind : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से पत्रकारों की पिटाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें एसपी कार्यालय में बंद करके पीटा गया है.
SP Beat UP Journalists In Bhind : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से पत्रकारों की पिटाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें एसपी कार्यालय में बंद करके पीटा गया है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने निंदा की है. घटना को शर्मनाक बताया है.
भिंड (मप्र): मध्यप्रदेश के भिंड जिले में तीन पत्रकारों ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के अंदर उनकी पिटाई की गई और उनसे बदसलूकी की गई. पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपों को खारिज किया है.पुलिस अधीक्षक असित यादव ने दावा कि पत्रकारों को कोई भड़का रहा है. यूट्यूब चैनल चलाने वाले प्रीतम सिंह राजावत, न्यूज पोर्टल चलाने वाले शशिकांत गोयल और न्यूज चैनल के लिए काम करने वाले अमरकांत चौहान ने जिलाधिकारी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन पर एक मई को हमला किया गया था.
राजावत के अनुसार, वह अपने चाचा की सेना से सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए एसपी कार्यालय गए थे.राजावत के अनुसार, एसपी ने उन्हें पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट प्रसारित करने के लिए दोषी ठहराया और उनकी पिटाई की गई.
दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप
इसके बाद राजावत ने गोयल को फोन किया. उसके बाद वह भी एसपी के कार्यालय पहुंच गए. गोयल ने दावा किया कि एक सहायक उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर उनकी भी पिटाई की.अमरकांत चौहान ने कहा कि एसपी ने उन्हें फोन किया और जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने उन्हें फोन किया और एसपी के कमरे में बुलाया.
चौहान ने आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया.आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक यादव ने दावा किया कि तीनों पत्रकारों ने बाद में एक वीडियो में कहा कि उन्होंने भावनाओं में बहकर आरोप लगाए हैं.
लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास- कांग्रेस नेता
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि उन्हें कौन उकसा रहा है.” राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने इस घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा, ‘‘भिंड में पुलिस द्वारा पत्रकारों की पिटाई, एसपी कार्यालय में क्रूरता व सबूतों को नष्ट किया जाना, ये सब इस बात के प्रमाण हैं कि आज सच बोलना कितना मुश्किल हो गया है.” कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है और भाजपा सरकार को निष्पक्ष जांच करके सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर हमले बंद हो सकें. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी मीडिया और उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी ने आरोपों का संज्ञान लिया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले