गंदगी में फेंकी थी दवाइयां, स्टोरकीपर सस्पेंड:कलेक्टर ने मेडिकल ऑफिसर को भी सस्पेंड करने का प्रस्ताव भेजा; जिला अस्पताल की छत पर मिली थी दवाइयां
जिला अस्पताल के दवा स्टोर की छत पर लाखों रुपए की अनुपयोगी, एक्सपायर्ड और उपयोगी दवाइयां गंदगी में पाए जाने के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने स्टोरकीपर सत्यप्रकाश इंगले को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जिला अस्पताल के दवा स्टोर की छत पर लाखों रुपए की अनुपयोगी, एक्सपायर्ड और उपयोगी दवाइयां गंदगी में पाए जाने के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने स्टोरकीपर सत्यप्रकाश इंगले को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनका मुख्यालय अब सीएमएचओ कार्यालय रहेगा। इसके साथ ही मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशुतोष शर्मा को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। यह प्रस्ताव कमिश्नर को मंजूरी के लिए भेजा है।
शुक्रवार को एडीएम रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल में संचालित दवा स्टोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान छत पर कार्टन, काले और नीले पॉलीथिन में भरकर भारी मात्रा में दवाएं फेंकी हुई मिली थी। ये दवाएं जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी जानी थी लेकिन खुले में पड़ी रहने से ये खराब हो रही थी। स्टाफ का कहना था कि सभी दवाएं एक्सपायर्ड हैं लेकिन जांच में पता चला कि कई दवाएं अभी भी उपयोग की स्थिति में हैं। कुछ दवाइयां 2024 में एक्सपायर्ड हुई जबकि कई 2025, 2026, 2027 और 2028 तक वैध है। अधिकांश दवाइयां 2022-23 में बनी थी जिससे स्पष्ट है कि इन्हें कभी वितरित ही नहीं किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये दवाइयां कोविड काल की बची हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि इसे दिसंबर 2024 में नष्ट करने के निर्देश दिए थे लेकिन व्यस्तता के चलते नहीं किए गए। इसके लिए कमेटी भी गठित की गई है। सीएमएचओ ने माना कि स्टोर इंचार्ज ने समय पर इसे नष्ट नहीं करवाया। जांच के तहत स्टॉक रिकॉर्ड और खरीद लॉग की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये दवाइयां वितरित क्यों नहीं की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले