देश की बात, आपके शहर से
अनिल सोलंकी बनकर आरक्षक ने की शादी, दो बच्चों का पिता निकला मुबारिक शेख
मध्यप्रदेश 10 बार पढ़ी गई

अनिल सोलंकी बनकर आरक्षक ने की शादी, दो बच्चों का पिता निकला मुबारिक शेख

झाबुआ। लव जिहाद’ के बढ़ते मामलों के बीच अब एक पुलिसकर्मी भी आरोपों के घेरे में आ गया है।

Abhishek Raghuvanshi24 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

झाबुआ। लव जिहाद’ के बढ़ते मामलों के बीच अब एक पुलिसकर्मी भी आरोपों के घेरे में आ गया है। झाबुआ में तैनात आरक्षक मुबारिक शेख के खिलाफ एक 27 वर्षीय युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर शादी करने का मामला दर्ज कराया है।

मामला सामने आने के बाद झाबुआ कोतवाली में शून्य पर कायम की खंडवा पुलिस को एफआईआर भेज दी गई है। झाबुआ एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने मुबारिक को सस्पैंड कर दिया है।

पीड़िता का दावा है कि मुबारिक ने खुद को अनिल सोलंकी बताकर उससे कोर्ट मैरिज की, लेकिन बाद में पता चला कि वह न केवल पहले से शादीशुदा है, बल्कि उसके दो बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात मुबारिक से 2020 में खंडवा के पुलिस लाइन में हुई थी, जहां वह तब पदस्थ था। मुबारिक ने अपनी असली पहचान छिपाकर पीड़िता से प्रेम संबंध बनाए और फिर उससे शादी कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के बाद भी मुबारिक कभी उसे अपने घर नहीं ले गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह ढाई महीने की गर्भवती थी, तब मुबारिक ने उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया। मुबारिक ने आखिर में पीड़िता से दूरी बना ली और उसे मोबाइल व सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने झाबुआ थाने से लेकर एसपी, आईजी और डीजीपी तक शिकायत की। एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि उसमें उसकी कई महत्वपूर्ण बातों को शामिल नहीं किया गया है।

मुबारिक की पहली शादी का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए हुआ। पीड़िता ने मुबारिक के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की तस्वीर देखी। जब उसने उस महिला से बात की, तो उसने खुद को मुबारिक की पत्नी बताया और यह भी जानकारी दी कि उनके जुड़वां बच्चे हैं। इस खुलासे के बाद जब पीड़िता ने मुबारिक से जवाब मांगा, तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा, “तुझसे जो बने कर लेना।”

फिलहाल, इस मामले की जांच खंडवा की कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है। मुबारिक शेख वर्तमान में झाबुआ की कोतवाली में पदस्थ है। यह मामला पुलिस विभाग के भीतर ही एक गंभीर सवाल खड़ा करता है और ‘लव जिहाद’ के संदर्भ में नई बहस को जन्म देता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
↑