मंत्री विजय शाह लापता! 11 हज़ार का इनाम, कांग्रेस ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर
Indore : मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के गुमशुदा होने की खबर के बाद इंदौर कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिनमें उन्हें ढूंढने वाले को ₹11,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।
Indore : मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के गुमशुदा होने की खबर के बाद इंदौर कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिनमें उन्हें ढूंढने वाले को ₹11,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विस्तार
प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के अचानक लापता हो जाने के बाद इंदौर कांग्रेस ने उनके गुमशुदगी के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि जो भी विजय शाह को ढूंढकर लाएगा, उसे ₹11,000 का इनाम दिया जाएगा। पोस्टरों के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक विजय शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी
कांग्रेस का आरोप – बयान के बाद से मंत्री लापता
जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद से मंत्री विजय शाह गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री शाह कैबिनेट की बैठक में भी उपस्थित नहीं थे और अब तक उनका कोई अता-पता नहीं है। विवेक खंडेलवाल ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि वे भूमिगत हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उनकी नसों में सिंदूर दौड़ रहा है, लेकिन इस समय 140 करोड़ देशवासियों की रगों में मंत्री का घटिया बयान दौड़ रहा है। पीएम को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
कांग्रेस ने यह भी कहा कि एक मंत्री का इस तरह लापता हो जाना यह दर्शाता है कि प्रदेश का गृह विभाग निष्क्रिय हो चुका है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार और प्रशासन मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश में नेताओं और विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी रक्षा कर रही है।
पोस्टर में लिखा – गुमशुदा की तलाश, इनाम मिलेगा
कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया है – “गुमशुदा की तलाश, ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।” पार्टी ने साफ कर दिया है कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
मंत्री ने वीडियो जारी कर दोबारा मांगी माफी
इस बीच, विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए दोबारा माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “यह मेरी भाषाई भूल थी। मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं बहन सोफिया कुरैशी और समस्त देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
28 मई तक राहत, एसआईटी करेगी जांच
मंत्री विजय शाह को फिलहाल 28 मई तक गिरफ्तारी और इस्तीफे दोनों से राहत मिल गई है। कोर्ट ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन के आदेश दिए हैं और इस दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक भी लगा दी है।बीजेपी सूत्रों का कहना है कि जब तक कोर्ट गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देता, तब तक इस्तीफे की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। अब विजय शाह के राजनीतिक भविष्य का निर्णय 28 मई को आने वाली एसआईटी रिपोर्ट के बाद ही होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले