शूटिंग एकेडमी में ‘लव जिहाद’ : एकेडमी का कोच नाबालिग युवतियों को बना रहा था शिकार, फोन में मिली सैकड़ों युवतियों की चैटिंग
एकेडमी संचालक मोहसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों से चैटिंग, कई के वीडियो भी मिले नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में बजरंग दल ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार मोहसिन पर लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग, अवैध हथियार व वन्य प्राणी तस्करी के भी आरोप भोपाल में लव जिहाद का खुलासा होने के कुछ ही हफ्तों बाद अब इंदौर में भी इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
- एकेडमी संचालक मोहसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों से चैटिंग, कई के वीडियो भी मिले
- नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में बजरंग दल ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मोहसिन पर लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग, अवैध हथियार व वन्य प्राणी तस्करी के भी आरोप
भोपाल में लव जिहाद का खुलासा होने के कुछ ही हफ्तों बाद अब इंदौर में भी इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा क्षेत्र की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का संचालक मोहसिन खान पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी कोच के फोन से 100 से अधिक युवतियों के साथ चैटिंग के रिकॉर्ड और करीब 10 लड़कियों के वीडियो मिले हैं, जिनमें कुछ अश्लील भी हैं। इनमें से एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर मोहसिन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छात्रा ने आरोप लगाया कि नवंबर 2023 में शूटिंग अभ्यास के दौरान आरोपी मोहसिन पिता सलीम खान ने उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की और धमकाया। पीड़िता ने जब अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, तो उन्होंने बजरंग दल के साथ मिलकर मोहसिन के खिलाफ कार्रवाई की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोहसिन को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
- अय्याशी का अड्डा बना रखा था फ्लैट
रामेश्वरम जिले के बजरंग दल मंत्री अनिल पाटिल ने बताया कि आरोपी मोहसिन ने एकेडमी के नीचे एक फ्लैट को अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था। वहीं पर वह लड़कियों के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देता था। उसका साथी फैजान और दोनों भाई भी इस काम में उसके साथ बताए जा रहे हैं। एक भाई एमराल्ड स्कूल तो दूसरा भाई आईपीएस स्कूल में रायफल कोच हैं और उनके मोबाइल की जांच की मांग की गई है।
- तस्करी के भी आरोप
इसके अलावा आरोपी मोहसिन पर प्रतिबंधित वन्य प्राणियों की तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के भी आरोप लगे हैं। बजरंग दल ने दावा किया है कि वह शूटिंग एकेडमी की आड़ में कई संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस को उसके अन्य ठिकानों – जैसे धार, बड़वानी प्लाजा और सिल्वर ऑक्स कॉलोनी की एकेडमियों की भी जांच करनी चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले

