देश की बात, आपके शहर से
फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी हासिल-करने का आरोप:नगर निगम के सिटी प्लानर लिखार को हाई कोर्ट ने पद से हटाने के आदेश दिए
देश 0 बार पढ़ी गई

फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी हासिल-करने का आरोप:नगर निगम के सिटी प्लानर लिखार को हाई कोर्ट ने पद से हटाने के आदेश दिए

नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार को इस पद से हटाकर किसी और को पद सौंपे जाने के आदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर ने जारी किए हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार को इस पद से हटाकर किसी और को पद सौंपे जाने के आदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर ने जारी किए हैं। दरअसल, लिखार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने के आरोप में याचिका दायर की गई थी। याचिका में उल्लेख किया गया था कि नीरज आनंद के बड़े भाई अजय लिखार ने फर्जी जाति प्रमाण से सरकारी नौकरी हासिल की थी। उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित हुआ था तो उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने याचिका में उल्लेख किया था कि नीरज आनंद ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में अपने भाई की जाति वाला प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। उन्हें भी बर्खास्त कर, दिए गए वेतन व अन्य सुविधाओं की वसूली की जाए। जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई थी। विगत सोमवार को हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन्हें इंदौर नगर निगम में पद से हटाने के आदेश दिए।कमेटी के पास लंबित है मामलाहाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद नोटिस जारी किए थे। शासन की ओर से जवाब दिया गया कि प्रमाण पत्र की जांच कराए जाने के लिए 9 अप्रैल 2025 को ही हाईपॉवर कमेटी के पास भेज दिया था। कमेटी के पास अभी यह मामला लंबित है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि नीरज आनंद नगर निगम इंदौर में सिटी प्लानर के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं, इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाना चाहिए। राज्य के वकील ने कहा कि चूंकि मामला हाईपॉवर कमेटी के पास है और जब तक रिपोर्ट नहीं मिल जाती, तब तक ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। *30 जून को होगी अगली सुनवाई* कोर्ट ने आदेश में कहा कि तथ्य यह है कि बड़े भाई का जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो चुका है। नीरज आनंद भी उसी जाति के हैं। इन परिस्थितियों में नीरज आनंद को नगर निगम इंदौर में सिटी प्लानर के पद पर कार्य करने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। सिटी प्लानर का कार्य किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जा सकता है, लेकिन नीरज को नहीं, क्योंकि उनका जाति प्रमाण-पत्र संदिग्ध पाया गया है। सेवा के प्रारम्भ में ही उनके जाति प्रमाण-पत्र पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र लगा हुआ है। इन परिस्थितियों में अंतरिम राहत के रूप में निर्देशित किया जाता है कि वे मामले में उच्चाधिकार जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने तक नीरज से सिटी प्लानर का कार्य न लें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 4 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 9 घंटे पहले
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुईBusinessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहलेमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज कीSportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहलेBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तकSportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
↑