रात 12:15 बजे लाइट हाउस पब के बाहर युवतियां आपस में बाल नोंचती रही तो युवक चलाते रहे लात-घूंसे नाचने के दौरान धक्का लगने की बात पर भिड़े थे नशेड़ी युवासमाज पर धब्बा बनते जा रहे नशेड़ी युवा
इंदौरशहर के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के कारण एक बार फिर शहर को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है।
इंदौरशहर के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के कारण एक बार फिर शहर को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। रविवार रात करीब 12.15 बजे विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मल्हार मेगा मॉल के बाहर लाइट हाउस पब में से शराबखोरी करके बाहर निकले नशे में धुत युवतियों और युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। नाचने के दौरान धक्का लगने की मामूली बात ने देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लिया और जमकर मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक पब में शराब पार्टी के बाद बाहर निकली करीब पांच युवतियां और आधा दर्जन से अधिक युवक एक-दूसरे पर झपट पड़े। नशे में चूर युवतियां बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल खींचती रहीं। इस दौरान उनमें थप्पड़ और लातें भी चलीं, जबकि लड़के एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक युवक ने एक युवती को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया। शराब का नशा इस हद तक हावी था कि लड़के लड़कियों में फर्क करना भूल गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष पूरी तरह से शराब के नशे में डूबे थे और किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मौके पर बीट जवान पहुंचे, लेकिन वे झगड़ रहे नशेड़ियों का वीडियो ही बनाते रहे। नशेड़ियों को रोकने की हिमाकत नहीं की। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीचबचाव करना चाहा, लेकिन हालात बेकाबू बने रहे। अंततः कुछ जागरूक नागरिकों ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को किसी तरह वहां से हटाया, जिसके बाद सभी मौके से भाग निकले।
समाज पर धब्बा बनते जा रहे नशेड़ी युवायह मामला न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि शहर के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और बिगड़ते सामाजिक व्यवहार का भी प्रतीक बन चुका है। स्थानीय लोग और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पब और बार पर सख्त कार्रवाई हो तथा नशाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
महिलाओं की सुरक्षा पर सवालकल रात युवतियां आपस में भिड़ीं और जिस प्रकार नशेड़ी एक युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटता और लात मारता नजर आया, उससे एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा और देर रात विवादों को रोकने के लिए तैनात किए गए पुलिस वाहन पर सवाल उठते हैं। पूर्व में भी जोन-2 में आए दिन होने वाले नशेड़ी युवतियों के विवाद और हंगामे को लेकर पुलिस द्वारा शक्ति वाहिनी नाम से एक पीसीआर शुरू की थी। इसमें एक एसआई महिला और दो महिला आरक्षक के साथ पुलिस जवान भी मौजूद रहते थे। वैन में सवार दस्ते द्वारा रात में होने वाली घटनाओं को रोकने के साथ ही बेवजह रात में घूमने वाली युवतियों को रोकने-टोकने और उन्हें समझाइश दी जाती थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले