आबकारी विभाग ने खुद ग्राहक बनकर खरीदी पहले महंगी शराब, उसके बाद दो दर्जन ठेकेदारों के खिलाफ की कार्रवाई, शराब प्रेमियों का हुआ फायदा
इंदौर।

इंदौर। इस बार 20 फीसदी तक शराब के ठेके अधिक कीमत पर लिए गए, जिसके चलते पिछले दिनों शराब ठेकेदारों ने कीमतें मनमाने तरीके से बढ़ा दी, जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन से लेकर जनसुनवाई और आबकारी विभाग तक पहुंची, जिसके बाद दो दर्जन से अधिक ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की और विभाग के कर्मचारियों ने ग्राहक बनकर अधिक दर पर शराब खरीदी और उसके बाद प्रकरण बनाए, जिसके चलते अभी इंदौर में शराब सस्ती हुई और कीमतों में ठेकेदारों ने कमी की और दुकानों के बाहर इसके बोर्ड भी लगा दिए। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मुताबिक किसी भी तरह की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दुकानों पर लगाए गए व्यवसायिक होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड भी लगाता हटवाए जा रहे हैं।
शराब ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा हमेशा ही रही है और एक-दूसरे के क्षेत्र में अवैध रूप से माल भी खपाया जाता है, तो दूसरी तरफ पिछले दिनों अचानक 10 से 20 प्रतिशत तक कीमतें भी बढ़ा दी गई, क्योंकि ठेकेदारों का कहना है कि 20 फीसदी तक अधिक राजस्व चुकाने के कारण शराब दुकानें अत्यंत महंगी हो गई है। मगर जब इसकी शिकायतें शासन-प्रशासन से लेकर आबकारी महकमे तक पहुंची तो फिर कार्रवाई भी शुरू की गई। आबकारी विभाग के ही कर्मचारियों ने शहर की अलग-अलग शराब दुकानों पर जाकर कई ब्रांडों की बीयर, व्हिस्की सहित अन्य शराब खरीदी और अधिक कीमत उसकी जब चुकाई तो उसी आधार पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। आबकारी विभाग का कहना है कि लगभग ऐसे दो दर्जन ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण बनाए गए और उन्हें चेतावनी भी दी गई कि इस तरह की शिकायतें मिलने पर लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।
नतीजतन अभी शराब की कीमतें घटा दी गई और बड़े ब्रांडों से लेकर मध्यम और निम्र रेंज की शराब की बोतलों की कीमतें घट गई हैं। मुख्य ब्रांड की जो शराब की बोतल पहले 1240 की थी, वह 1040, तो 90 एमएल की छोटी बोतल 150 से 130 और मध्यम रेंज की शराब की बोतल जो 985 में मिलती थी वह 880 में और अन्य ब्रांड की शराब में भी 10 से 20 फीसदी तक कमी की गई है। इसी तरह बीयर की कीमतों में भी कमी आ गई, क्योंकि अभी गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा बीयर की ही खपत होती है। 300 की बीयर 240 में और 500 एमएल की 210 की बजाय 180 में मिल रही है। बोतल के साथ-साथ टीन में उपलब्ध होने वाली बीयर में भी कमी आई है। सहायक आबकारी श्री तिवारी के मुताबिक ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी और सभी को हिदायतदी गई है कि दुकानों के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड भी निकाल ले। इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ शराब ठेकेदारों ने भी भाव में भारी कमी के फ्लेक्स दुकानों के बाहर टांग दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक शराब की बिक्री हो सके। शनिवार-रविवार के दिन अधिक शराब की खपत होती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले