फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सुसाइड की पोस्ट देख साइबर सेल ने बचाए 5 लोग
मेटा से मिले इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश साइबर सेल ने फेसबुक-इंस्टाग्राम पोस्ट्स के आधार पर पांच लोगों की जान बचाई।

मेटा से मिले इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश साइबर सेल ने फेसबुक-इंस्टाग्राम पोस्ट्स के आधार पर पांच लोगों की जान बचाई। प्रेम-प्रसंग और डिप्रेशन में आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवाओं को समय रहते ट्रेस कर पुलिस ने समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुरक्षित किया।
इंदौर। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की चेतावनी भरी पोस्ट्स को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने पांच लोगों की जान बचा ली। मेटा की ओर से भेजे गए इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एसपी (साइबर) सव्यसाची सराफ ने बताया कि यह कार्रवाई खरगोन, रायसेन, शहडोल, सागर और मैहर जिलों में की गई। 9 मई को एक इंस्टाग्राम यूज़र ने नैनो यूरिया लिक्विड पीते हुए वीडियो पोस्ट कर लिखा कि “आज मेरा अंतिम दिन है। शाम तक मेरी मौत की सूचना मिल जाएगी। हो सके तो माफ कर देना।”
युवक को खोजकर बचाया
यह अलर्ट मिलते ही एएसआई रामप्रकाश वाजपेयी और आरक्षक राकेश बामनिया ने खरगोन साइबर सेल और कंट्रोल रूम को सूचना दी। युवक को समय रहते ढूंढकर समझाइश दी गई। उसने बताया कि प्रेमिका से विवाद के चलते वह अवसाद में था।
पुलिस की सक्रियता से बचे ये लोग
एक अन्य मामले में 13 मई को शहडोल निवासी युवक ने सफेद गोलियां खाते हुए लिखा कि अब तो मरना मंजूर है। एक्सपर्ट की सूचना पर स्थानीय टीम सक्रिय हुई और समय पर पहुंचकर उसे बचाया। युवक ने माना कि वह डिप्रेशन में था। डॉक्टर्स और पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की।
इसी तरह, एक अन्य व्यक्ति ने जहरीली दवा पीते हुए कहा कि आज उसका आखिरी दिन है। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। वहीं, एक युवक ने फांसी का फोटो फेसबुक पर डालते हुए लिखा कि मिस यू जान। उसे भी वक्त रहते बचा लिया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले