
सुबह करीब सवा चार बजे परिसर में घायल अवस्था में मिली है।टाउनशिप में रहने वाला संगम और सोमिल ने सबसे पहले उसको देखा था।काफी खून बह चुका था और वह दर्द से तड़फ रही थी।छात्रों ने चौकीदार और अन्य रहवासियों को बुलाया।
एक निजी बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी।
गुरुवार सुबह करीब सवा चार बजे घायल अवस्था में मिली।
काफी खून बह चुका था और वह दर्द से तड़प रही थी।
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र स्थित एक टाउनशिप में युवती घायल अवस्था मिली। रहवासियों और पुलिसकर्मी उसको अस्पताल ले गए मगर उसकी मौत हो गई। युवती ने क्रेडिट कार्ड से काफी कर्जा ले लिया था।किस्त न भरने पर रिकवरी एजेंट कॉल लगाते थे। उसने सुसाइड भी छोड़ा है।
डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक गांधीनगर(भोपाल)निवासी शालू ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की है। वह सिलिकॉन सिटी में फर्स्ट ब्लाॅक में किराये से रहती थी।
एक निजी बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह करीब सवा चार बजे परिसर में घायल अवस्था में मिली है।
टाउनशिप में रहने वाला संगम और सोमिल ने सबसे पहले उसको देखा था। काफी खून बह चुका था और वह दर्द से तड़प रही थी। छात्रों ने चौकीदार और अन्य रहवासियों को बुलाया।
सूचना मिलने पर राऊ थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। उसे अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी रुबिना मिजवानी के मुताबिक लोगों ने कहा शालू की हत्या हुई है। लेकिन जांच के दौरान रुम तक खून मिला। तलाशी लेने पर सुसाइड नोट भी मिल गया। दो पन्ने का सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया है।
उसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। मर्जी से जान देने का जिक्र किया है। पुलिस को रूम से फ्लैट के अनुबंध की प्रति मिली और स्वजन से संपर्क किया।
शालू ने क्रेडिट कार्ड से काफी ऋण ले लिया था। माता पिता के कार्ड का उपयोग भी कर लिया था। किस्त के लिए बैंक और एजेंट के कॉल आने लगे थे।
