इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का शुभारंभ
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प इंदौर। नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ आज रविन्द्र नाट्य गृह में संपन्न हुआ।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
इंदौर। नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ आज रविन्द्र नाट्य गृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी, पार्षदगण, शिक्षा संस्थानों के प्रमुख, एनजीओ प्रतिनिधि, कॉलोनी संघों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक एंथम “बचाओ बहाओ न जल…” के साथ हुई, जिसमें प्रख्यात कथक नृत्यांगना रागिनी मक्खर ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके उपरांत नगर निगम द्वारा जल संरक्षण पर किए गए कार्यों पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्य वक्ताओं के विचार:
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा
“इंदौर के तालाब, बावड़ियाँ और कुएँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन सभी जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कर उनका जीर्णोद्धार किया जाना जरूरी है, जल है तो कल है — इसी भावना से हमें इस अभियान को आगे बढ़ाना है।”
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा:
“इंदौर देश के लिए उदाहरण बन चुका है। शहर को चलाने के लिए दंड और पुरस्कार दोनों जरूरी हैं। जल संरक्षण करने वालों को टैक्स में छूट मिले और जो नहीं कर रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाए। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में कम से कम 500 वर्षा जल संग्रहण प्रणाली लगवाने का संकल्प लें।”
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा:“इंदौर को जल संरक्षण में भी नंबर वन बनाना है। हमारी भयावह जल स्थिति को देखते हुए हमें डर के साथ काम करना होगा। 300वीं अहिल्या शताब्दी के अवसर पर जनभागीदारी से 300 रिचार्ज शाफ्ट लगाए जाएंगे। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बताया:
“इंदौर में 411 कुओं पर कार्य किया जाएगा। सभी बावड़ियों को पुनर्जीवित करने और हाइड्रोलॉजिकल सर्वे के माध्यम से नदियों में जल आवक सुनिश्चित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह प्रयास पूरी तरह जनसहयोग पर आधारित है।”
जल कार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा ‘बबलू’ ने बताया:
“अभियान की शुरुआत तीन वर्ष पूर्व की गई थी, जब इंदौर की जल स्थिति चिंताजनक थी। तब से अब तक 15 तालाबों का गरीकरण किया गया, कुओं और बावड़ियों की सफाई की गई तथा वर्षा जल को इन स्रोतों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है।”
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने कहा:
“पानी की अहमियत को हमें समझना होगा। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि ‘खून और पानी पर चर्चा एक साथ नहीं हो सकती’, इसलिए जल संरक्षण राष्ट्र निर्माण का अभिन्न हिस्सा है।”
अभियान की प्रमुख घोषणाएं एवं लक्ष्य:
300 रिचार्ज शाफ्ट लगाए जाएंगे — अहिल्या शताब्दी के उपलक्ष्य में।
411 कुओं पर पुनर्जीवन एवं हाइड्रोलॉजिकल सर्वे।
15 तालाबों का गरीकरण एवं चैनल सफाई कार्य पूर्ण।
जनभागीदारी आधारित संरचना – नागरिक, पार्षद, संस्थाएं मिलकर काम करेंगी।
दंड एवं पुरस्कार नीति लागू करने की बात — टैक्स छूट और पेनल्टी का सुझाव।
जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0, इंदौर को भावी जल संकट से बचाने का एक मजबूत प्रयास है, जिसमें प्रशासन और समाज दोनों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इंदौर पुनः एक बार देश के सामने जल संरक्षण का मॉडल प्रस्तुत करने की दिशा में अग्रसर है।
कार्यकम के बाद घोषणा की गई कि जो भी पार्षद अपने वार्ड में जनभागीदारी से सबसे ज़्यादा वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट लगवाएगा या फिर रिचार्ज शाफ़्ट लगवाएगा उसे विकास कार्यो के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले