50 लाख की रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासनिक अमला इंदौर
नामांकन, बंटांकन, सीमांकन तक के प्रकरणों में एवजी का बोलबाला। हाल ही में 50 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद भी प्रशासनिक अमले की मनमानी नहीं थमी है।
नामांकन, बंटांकन, सीमांकन तक के प्रकरणों में एवजी का बोलबाला। हाल ही में 50 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद भी प्रशासनिक अमले की मनमानी नहीं थमी है। नामांकन, बंटांकन, सीमांकन तक के प्रकरणों मे एवजियों का बोलबाला है, वहीं जाति प्रमाण पत्र को लेकर सामने आई बड़ी खामी भी आलाधिकारियों को नहीं चेता रही है। कलेक्टोरेट कार्यालय में तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक निजी आपरेटर रख रहे हैं।नायब तहसीलदार व पटवारी द्वारा 50 लाख रुपए की रिश्वत को लेकर हुए खुलासे के बाद आवेदकों ने उम्मीद लगाई थी कि अब एवजियों के माध्यम से किए जा रहे कामों पर भी रोक लगेगी, लेकिन प्रशासन के आलाधिकारी मिल रही शिकायतों के बावजूद भी होश में नहीं आ रहे हैं। हाल ही में नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी ने गुस्से में आकर महिला एसडीएम को देख लेने तक की धमकी दे डाली। फिर भी प्रशासन कार्रवाई के मूड में नहीं आ रहा है। हाल ही में हुई घटना के बाद विभागीय सूत्रों ने बताया कि तहसीलदार से लेकर पूर्व एसडीएम तक अपने निजी आपरेटर तैनात रखते आए है। पूर्व में राऊ तहसील कार्यालय सहित एसडीएम कार्यालय में निजी आपरेटर और एवजियों के बोलबाले को लेकर कलेक्टर तक शिकायत गई थी, जिसके बाद एसडीएम का तबादला हो गया, लेकिन यह प्रथा खत्म नहीं हुई।कलेक्टर की नहीं जा रही नजरहाल ही में बड़े स्तर पर किए गए बाबुओं के तबादले के बाद चर्चा का दौर चल उठा है कि अधिकारी जाति प्रमाण पत्र से लेकर नामांकन, बंटांकन, सीमांकन के प्रकरणों के निपटान के लिए दस हजार से लेकर मुंहमांगी रकम वसूल रहे हैं, वहीं विवादित प्रकरणों को निपटाने के लिए बड़ी-बड़ी राशि लेकर समझौते कराए जा रहे हैं। ऐसे में कलेक्टर की नजर विभागों पर चल रही इस कारास्तानी पर क्यों नहीं, इस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि कलेक्टर ने हाल ही में टीएल बैठक के दौरान उक्त प्रकरण का हवाला देेते हुए अधिकारी को कड़वी घुट्टी पिलाई थी।तहसीलों में सरकारी कर्मचारी बनकर बैठेतहसील बिचौली, कनाडिय़ा, खुड़ैल, जूनी इंदौर में इन दिनों सबसे ज्यादा एवजी देखे जा रहे हैं। कई तहसीलों मे तो सरकारी आपरेटरों के साथ सहायक बनकर बैठ रहे निजी आपरेटर बड़ी-बड़ी डील करा रहे हैं। इन तहसीलों में जहां एवजी कर्मचारी खुलेआम देखे जा सकते हैं, वहीं पूर्व एसडीएम राऊ द्वरा रखे निजी आपरेटरों को लेकर भी प्रशासनिक संकुल में चर्चा का दौर चल रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जहां-जहां एसडीएम जाते हैं, वहां-वहां निजी आपरेटर तैनात नजर आता है। ज्ञात हो कि हाल ही में सीएम द्वारा मानिटरिंग में रखे गए प्रकरणों के साथ सीएस द्वारा लम्बित प्रकरणों पर मानिटरिंग की गई थी, जिसमें 350 से ज्यादा प्रकरणों पर संज्ञान लेते हुए समीक्षा भी की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले