इंदौर की बेटी से मांगे 20 लाख, तीन पर एफआईआर:गर्भवती होते हुए करवाया वजनदार काम, तबीयत बिगड़ी पर दिया मृत बच्चे को जन्म
जूनी इंदौर में रहने वाली जया की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान में रहने वाले उसके पति अमित राजदेव, सास निशा और ससुर नारायण पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

जूनी इंदौर में रहने वाली जया की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान में रहने वाले उसके पति अमित राजदेव, सास निशा और ससुर नारायण पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। जया ने बताया कि जनवरी 2022 में उसकी शादी उदयपुर राजस्थान में हुई। जहां पति और सास-ससुर ने ना केवल उसको दहेज के लिए परेशान किया। बल्कि उनकी लापरवाही से उसका बच्चा भी गिर गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद जया से ससुराल में पति अमित और अन्य लोग गलत व्यवहार करने लगे। शादी में 11 लाख नकदी देने और करीब 25 लाख खर्च करने के बाद भी सभी की मांग दहेज को लेकर रहती। मामा जब पहली होली पर मिलने आए तो उनके साथ भाई भी था।
ससुर नारायण को इस दौरान शगुन का 11 हजार का लिफाफा दिया। वही पति अमित को 5 हजार का लिफाफा दिया। इस बात को लेकर पति अमित ने विवाद करते हुए कहा कि कम से कम उसे 51 हजार रुपए देना चाहिए थे। पत्नी के साथ अप्रैल 2022 में वह इंदौर आया तो उनका व्यवहार ठीक नहीं रहा। उसने यहां दहेज की बात को लेकर तानाकशी की और दो दिन बाद ही उदयपुर चला गया।
कुछ दिन बाद त्योहार खत्म कर जया भी उदयपुर चली गई, लेकिन दहेज को लेकर विवाद बढ़ते गए। जनवरी 2024 में जब जया गर्भवती हुई तो उससे वजनदार काम कराया जाने लगा। घर के नीचे गोदाम में गाड़ी में कई बार माल लोड करने के लिए जया ने वजन उठाया तो उसकी तबीयत बिगड़ी। फरवरी में डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। लेकिन सास ससुर ने भर्ती ना करते हुए दर्द कम करने का इंजेक्शन देने की बात कही।
मार्च 2024 में सास ने विवाद किया। सारे जेवर अपने पास रखे और घर से निकाल दिया। भाई उदयपुर गया तो उन्होंने विवाद किया। इसके बाद भाई के साथ इंदौर आना पड़ा। मार्च के आखिरी दिनों में जब पेट में दर्द बढ़ा तो दो अस्पतालों में उपचार चला।
पति अमित से माता पिता ने बात की तो बड़ी मुश्किल से इंदौर पहुंचा। यहां इंदौर के सुदामा नगर स्थित एक अस्पताल में प्री मेच्योर बच्चा मृत हुआ। इसके बाद भी पति अमित ने विवाद बंद नहीं किए। सास निशा ने साफ कहा कि जब तक 20 लाख की व्यवस्था नहीं होगी तो ससुराल में जया को नहीं आने देंगे।
इसके बाद से ही जया मायके में रह रही है। जया ने बताया कि ससुराल वालों ने अमित की शैक्षणिक योग्यता को छिपाकर उसके साथ शादी करवाई। इस मामले में जया ने पुलिस में लिखित शिकायत की। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने उदयपुर में रहने वाले सभी लोगों पर एफआईआर की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले