एनआरआई से ठगी के मामले में 02 क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार
अमेरिका में रहने वाले एनआरआई से भारत मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर की गई थी ठगीगिरफ्तारशुदा आरोपी है सगे भाई बहनआरोपी विशाल को किया अहमदाबाद से गिरफ्तार जबकि आरोपिया सिमरन इंदौर से हुई गिरफ्तार।
अमेरिका में रहने वाले एनआरआई से भारत मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर की गई थी ठगीगिरफ्तारशुदा आरोपी है सगे भाई बहनआरोपी विशाल को किया अहमदाबाद से गिरफ्तार जबकि आरोपिया सिमरन इंदौर से हुई गिरफ्तार।आरोपियों ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर इंस्टाग्राम की मॉडल गर्ल के फोटो डालकर बनाई थी फर्जी आईडी।फरियादी के साथ की गई है 2 करोड़ 68 लाख रुपए की ठगीआरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया, पूछताछ जारी । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मूलतः आंध्र प्रदेश के रहने वाले वेंकट कलगा नामक युवक जो वर्तमान में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में नौकरी करते हैं व एनआरआई हैं, उनके द्वारा शिकायत की गई थी कि भारत मेट्रोमोनियल साइट पर अज्ञात व्यक्तियों ने इंस्टाग्राम मॉडल गर्ल के फोटो अपलोड कर प्रोफाइल बनाकर फरियादी के साथ वैवाहिक रिश्ते के लिए बातचीत की तथा बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर शेयर करके व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग एवं कॉल पर बातचीत करते हुए फरियादी को भरोसे में लेकर उससे विभिन्न किस्तों में बहाने बनाकर रुपए प्राप्त कर लिए जो राशि लगभग 2 करोड़ 68 लाख रुपए है। शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सिमरन जेसवानी पति लव माखिजानी उम्र 27 वर्ष निवासी इंदौर के द्वारा मार्च 2023 में मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर एक इंस्टाग्राम की मॉडल युवती के फोटो को कॉपी कर अपलोड कर प्रोफाइल बनाई गई तथा उसे प्रोफाइल पर वैवाहिक प्रस्ताव के चलते वेंकट कालगा नामक फरियादी से चैटिंग की गई और मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप के जरिए भी चैटिंग करते हुए स्वयं को बरखा जैसबानी बताते हुँए विवाह के संबंध में बातचीत की गई बाद आरोपिया सिमरन व उसके भाई विशाल द्वारा लगातार पृथक पृथक बहाने जैसे बरखा की बीमारी के नाम पर और अमेरिका आने के लिए तथा घर की परेशानियों का हवाला देकर फरियादी से विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन अपने खातों तथा परिजनो के खातों में अप्रैल 2023 से जून 2024 की मध्यावधि में 2,68,64,481/- की धनराशि प्राप्त कर ली गई । जांच पर से आरोपी विशाल एवं आरोपीय सिमरन के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 71/ 25 धारा 419, 420, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था जिसमें आरोपी विशाल जेसवानी को अहमदाबाद से तथा आरोपीय सिमरन जेसबानी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ठगी के इन पैसों से स्वयं की देनदारी चुकाना, चार पहिया वाहनों की खरीदी एवं स्वयं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कार्यों में खर्च करना बताया। आरोपीगण का रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम पुछताछ जारी है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले




