पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश:गुंडे हेमंत यादव ने दो याचिकाओं में पिता का नाम अलग-अलग लिखा
हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने गुंडे हेमंत यादव की पैरोल निरस्त करते हुए सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने गुंडे हेमंत यादव की पैरोल निरस्त करते हुए सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गुंडे ने हाई कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में भी बड़ी हेरफेर की है। वर्ष 2019 में गुंडे को एक मामले में सजा हुई थी। इस मामले में पेरोल पर आने के लिए उसने गंभीर बीमारी होने का हवाला देकर अर्जी दायर की थी।
वर्ष 2000 में पेश की गई इस अर्जी में उसने पिता का नाम रामचंद्र बताया है। हेमंत पिता रामचंद्र के नाम से ही हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की। वहीं इस मामले में समझौता किए जाने को लेकर जो याचिका पेश की गई उसमें पिता का नाम अयोध्या प्रसाद बताया है।
गुंडे द्वारा हाई कोर्ट में पेरोल अवधि बढ़ाए जाने को लेकर अर्जी दायर की थी। पुलिस और प्रस्तावित आपत्तिकर्ता के वकीलों ने पेरोल के आवेदन का इस आधार पर विरोध किया कि वह अस्थायी जमानत का दुरुपयोग कर रहा है।
अस्थायी रिहाई की अवधि के दौरान हेमंत ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी तर्क दिया गया है कि रिट याचिका और सजा के आदेश के खिलाफ आपराधिक अपील में याचिकाकर्ता का विवरण अलग है। याचिका में याचिकाकर्ता ने अपने पिता स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव का नाम उल्लेख किया है, जबकि सजा के खिलाफ अपील में अपीलकर्ता के पिता का नाम रमेशचंद्र बताया गया है।
उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि याचिकाकर्ता ने एक याचिका दायर की है। आपराधिक मामले को रद्द करने के लिए आवेदन किया गया है, जिसमें पिता का नाम रमेशचंद्र बताया गया है वह याचिका में गलत विवरण देकर अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और जानबूझकर मेडिकल पेपर में पिता का नाम नहीं लिखा गया है।
हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता ने पेरोल का दुरुपयोग किया है। पेरोल को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। आपत्तिकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल ओझा ने पैरवी की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले