इंदौर में जाम खुलवाने जा रहे आरक्षक को डंपर ने मारी टक्कर… 25 फीट तक घसीटा, सिर कुचला; मौत
देवास नाके पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक अजय शर्मा को चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम हटाने जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर 25 फीट तक घसीटते ले गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया।
देवास नाके पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक अजय शर्मा को चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम हटाने जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर 25 फीट तक घसीटते ले गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। अजय की हाल ही में सगाई हुई थी।
डंपर ने मारी पीछे से टक्कर।
मौके पर दर्दनाक मौत हुई।
हेलमेट सुधारने को दिया था।
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में यातायात जाम खुलवाने के लिए जा रहे आरक्षक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से चपेट में ले लिया। डंपर आरक्षक को 25 फीट तक घसीट ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक देवास नाके पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वायरलेस सेट पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम खुलवाने के निर्देश अधिकारियों से मिले थे। वह मौके पर साथी के साथ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
डंपर चालक मौके से फरार
पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक 23 वर्षीय अजय शर्मा सुबह देवास नाके पर तैनात था। ड्यूटी के बाद वह साथी चयन सिंह के साथ जा रहा था। दोनों अलग-अलग वाहन पर थे।
स्कीम नंबर 136 में मोड़ आने पर अजय ने दोपहिया वाहन धीरे किया। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
घटना के बाद यातायात डीसीपी अरविंद तिवारी, डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा और एडीसीपी अमरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना इतनी भयावह थी कि आरक्षक डंपर के पहिए के नीचे ही फंसा रह गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सुबह ही सुधरवाने के लिए दिया था हेलमेट
चयन सिंह ने बताया कि घटना के समय हम दोनों साथ में चल रहे थे। मैं सड़क किनारे था। पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर अजय का वाहन डंपर के सामने ही गिर गया। डंपर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया था। टक्कर मारने के बाद डंपर को रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक ने अपनी गति धीमी नहीं की।
अजय रोजाना हेलमेट लगाता था
, लेकिन हेलमेट में टूट-फूट होने से सोमवार सुबह ही सुधरवाने के लिए देकर आया था। हमारी इस विषय पर चर्चा भी हुई थी। मैंने कहा था कि हम आराम से चलते हैं।
फरवरी में हुई थी सगाई
अजय मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहता था। दिसंबर 2022 में उसने ज्वाइन किया था। फरवरी माह में उसकी सगाई हुई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले