इंदौर में मूक-बधिर से रेप, बंधक बनाकर रखा:रात में रोते हुए घर पहुंची युवती; साइन लैंग्वेज में परिजन को बताया घटनाक्रम
इंदौर में मूक-बधिर युवती (उम्र 19 वर्ष) के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले रेकी की। फिर मौका पाकर युवती को शहर से दूर गोम्मटगिरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां उसके साथ रेप किया।
इंदौर में मूक-बधिर युवती (उम्र 19 वर्ष) के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले रेकी की। फिर मौका पाकर युवती को शहर से दूर गोम्मटगिरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां उसके साथ रेप किया। फिर पूरे दिन बिना खाना दिए बंधक बनाकर रखा। रात को अंधेरा होने और लोगों की आवाजाही बंद होने के बाद आरोपी पीड़ित को वहीं छोड़ दिया। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजन को साइन लैंग्वेज में पूरा घटनाक्रम बताया। इन मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
युवती रोते हुए बदहवास हालत में घर पहुंची
ये घटना शुक्रवार की है। रिश्तेदार के यहां रह रही पीड़ित युवती सुबह से ही घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन को जैसे ही पता चला, उसे ढूंढना शुरू किया। वह कहीं नहीं मिली तो एमआईजी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
रात में करीब 8 से 9 बजे के बीच युवती घर पहुंची। वह बदहवास थी, बहुत रो रही थी। वह साइन लैंग्वेज में कुछ बता भी नहीं पा रही थी। कुछ देर बाद उसने परिजन को पूरा घटनाक्रम बताया।
साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के जरिए समझा घटनाक्रम
रात अधिक हो जाने के कारण परिजन युवती को शनिवार सुबह एमआईजी थाने ले गए। यहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए मूक-बधिर की भाषा समझने वाले एक्सपर्ट ज्ञानेंद्र व मोनिका पुरोहित को तत्काल एमआईजी थाने बुलाया। यहां उन्होंने युवती से बात करके पूरा घटनाक्रम समझा और फिर पुलिस को साइन लैंग्वेज का अर्थ बताते हुए कहा कि उसके साथ रेप हुआ है और आरोपी उसका परिचित ही है।
घटनास्थल से आरोपी की पहचान, हिरासत में लिया
एक्सपर्ट मोनिका पुरोहित ने घटनास्थल बताने के बारे में पूछा तो युवती बताने को तैयार हो गई। पुलिस पहले युवती को घटनास्थल ले गई। यहां पूरा घटनाक्रम समझने के बाद आरोपी की पहचान की।
आरोपी का नाम सोनू (उम्र 30 वर्ष) है। वह पीड़ित का परिचित ही है और कभी-कभी उसके घर आता था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पूछने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी सोनू पेशे से मजदूर है।
टीआई सीबी सिंह ने बताया-
युवती अपनी एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। वहीं सोनू भी सामने एक मकान में काम करता था। इसके चलते दोनों एक-दूसरे को पहचानते थे। साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की मदद से पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले