इंदौर में रामनवमी पर पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर:दो हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात; संवेदनशील इलाकों में लगेगा बल
इंदौर में रामनवमी के पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। शहर में दो हजार पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। पुलिस ड्रोन के माध्यम से छतों पर निगरानी रखेगी।
इंदौर में रामनवमी के पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। शहर में दो हजार पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। पुलिस ड्रोन के माध्यम से छतों पर निगरानी रखेगी। प्रभातफेरी, जुलूस और भंडारों पर विशेष फोकस रहेगा।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि, रामनवमी के पर्व को देखते हुए पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। शहर में रामनवमी के अवसर पर 60 से अधिक आयोजन होना है। जिनमें प्रभातफेरी, शोभायात्रा, कन्यापूजन, कन्याभोज, भंडारे, महाआरती, प्रसादी वितरण और रात्रि जागरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
बड़े आयोजनों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी, वहीं जुलूस और भंडारों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सिविल ड्रेस में पुलिस रखेगी नजर
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जुलूस, शोभायात्राओं में विशेष बल रहेगा। इसमें सिविल ड्रेस में भी पुलिस शामिल रहेगी। छतों पर भी पुलिस बल लगाया जाएगा। ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। सभी थानों में एक गाड़ी एक्स्ट्रा दी जाएगी। इसके अलावा भी और गाड़ी की जरूरत लगती है तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संवेदनशील इलाकों में लगेगा पुलिस फोर्स
अमित सिंह ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इन संवेदनशील इलाकों में भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस के 5 से 6 ड्रोन रहेगी, इसके अलावा प्राइवेट ड्रोन भी नजर रखने के लिए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार नजर बनाए रखेगी। पुलिस द्वारा जगह-जगह पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए जाएंगे।
ट्रैफिक न बिगड़े, आयोजकों से समन्वय के निर्देश
एडिशनल पुलिस कमिश्नर सिंह ने बताया कि शहर में होने वाले भंडारों के कारण ट्रैफिक जाम न हो और ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए अधिकारियों से कहा गया है कि वे आयोजकों से पहले ही इस विषय पर बात कर लें। वॉलंटियर्स की मदद भी ली जाएगी, ताकि कही भी ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले