इंदौर में जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख ठगे:मां-बेटे ने 5 करोड़ की जमीन-समूह लोन के नाम पर दिया झांसा, पीड़िता के जेवर भी रखे
इंदौर के अजाक थाने में 22 मार्च को चंदन नगर इलाके में रहने वाले मां-बेटे के खिलाफ 30 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों हेमलता और उसके बेटे शुभम प्रजापत ने अपनी 5 करोड़ की जमीन बताकर दंपती से रुपए ले लिए।
इंदौर के अजाक थाने में 22 मार्च को चंदन नगर इलाके में रहने वाले मां-बेटे के खिलाफ 30 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों हेमलता और उसके बेटे शुभम प्रजापत ने अपनी 5 करोड़ की जमीन बताकर दंपती से रुपए ले लिए।
इस मामले में अजाक थाना पुलिस ने दो बार मां-बेटे के यहां दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिले। बताया जाता है कि दोनों पहले भी समूह लोन और डेली ब्याज की योजनाएं बताकर काफी महिलाओं से ठगी कर चुके हैं। इस मामले में अन्नपूर्णा एसीपी आफिस पर भी पीड़ित महिलाएं पहुंची थी।
हेमलता और उसके बेटे शुभम प्रजापत ने ममता भगोरे निवासी नंदन नगर के साथ करीब 30 लाख की धोखाधड़ी की। ममता ने पुलिस को बताया कि महिला उसके और बहन के सारे आभूषण भी ले गई। अजाक थाने की टीआई राम देवी के मुताबिक आरोपियों के यहां दो बार नोटिस की कार्रवाई को लेकर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिले।
पहले चंदन नगर पुलिस को दिया था आवेदन
ममता ने बताया दिसंबर 2024 में उन्होंने पहले इस मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। बाद में जब मां-बेटे से उन्होंने रुपए मांगे तो दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। 22 दिसंबर को ममता ने अजाक थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। ममता ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है। हेमलता से पहचान हुई। हेमलता ने कहा कि वह समूह लोन जैसा काम करती है। करीब 25 महिलाओं का समूह होने की बात कही। भरोसे में लेकर पहले 5 लाख रुपए लिए। बाद में कहा कि उनकी जमीन है जिसका सौदा 5 करोड़ में होना है। इसके बदले 25 लाख और मांगे। लेकिन 30 लाख रुपए नहीं लौटाए।
ममता ने आरोप लगाया कि हेमलता ने उसके और बहन के जेवर भी ले लिए, जो वापस नहीं किए। उसने जेवर किराए पर चलाने की बात कही थी। जिसमें अच्छा किराया आने का लालच दिया। ममता ने बताया कि जब भी हेमलता से रुपए मांगने जाती तो वह चंदन नगर में प्रताप नाम के पुलिसकर्मी के नाम से धमकी देती। एक बार जब वह हेमलता के घर पहुंचे तो प्रताप वहां आया और उन्हें डराकर भगा दिया।
जल्द करेंगे गिरफ्तारी इस मामले में अजाक थाने की टीआई राम देवी ने बताया कि-
मामला आपसी लेनदेन का था। जांच के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दो बार टीम ने दबिश दी। लेकिन मां-बेटा नहीं मिले। नोटिस दिया जाना है। फिलहाल मामला जांच में है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले