कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा के लिए बैठक हुई आयोजित
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज इंदौर शहर में विशेष तौर पर रहवासी इलाकों में अग्नि सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित विभागों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज इंदौर शहर में विशेष तौर पर रहवासी इलाकों में अग्नि सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित विभागों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ़ायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। आठ सब फायर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे कि पूरे शहर को कवर किया जाएगा। इसके साथ-साथ ख़ास तौर पर जी प्लस थ्री से ऊपर के जो भवन हैं और जो हॉस्पिटल, बहुमंजिला रहवासी भवन, मॉल एवं कमर्शियल भवन, सिनेमा भवन, हॉस्टल, होटल, स्कूल हैं, इनके ऊपर विशेष फ़ोकस करेंगे और उसमें जो बेसिक आवश्यकता है उसे पूरा कराएंगे। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि अग्निशमन की चेकिंग के लिए एक विशेष अभियान कल से चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, डीआईजी श्री अमित सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इंदौर में नेमावर रोड, सुपर कॉरिडोर, विजय नगर, स्टार चौराहा, धार रोड आदि स्थानों पर सब फायर स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इन सब स्टेशनों में नये फायर वाहन एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाएंगे। फायर रोबोट, ड्रोन कैमरे एवं फायरकर्मी को फायर सुरक्षा किट प्रदाय किये जा रहे हैं। बताया गया कि आधुनिक फायर वाहनों एवं संसाधनों के क्रय हेतु शासन से आवश्यक बजट आवंटन हेतु मांग की गई है। फायर रिस्पॉन्स टाईम कम करने हेतु विशेष योजना बनाई जा रही है।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जी प्लस थ्री से ऊपर के भवनों में आवश्यक सुरक्षा के उपाय अवश्य करें। यदि जाँच के दौरान सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं पाये जाते हैं तो ऐसे भवनों को सील करने की कार्रवाई भी की जायेगी। बैठक में नगर निगम, फ़ायर ब्रिगेड, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले