देश की बात, आपके शहर से
शारजाह, पुणे सहित एक दर्जन उड़ानों का बदलेगा समय, तीन उड़ानें होगी बंद
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

शारजाह, पुणे सहित एक दर्जन उड़ानों का बदलेगा समय, तीन उड़ानें होगी बंद

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे सुधार का कार्य अभी रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए विंटर सीजन में रात्रि की उड़ानों को बंद किया गया था। यह काम पहले जनवरी से शुरू होना था, लेकिन फरवरी में शुरू हो सका।

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे सुधार का कार्य अभी रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए विंटर सीजन में रात्रि की उड़ानों को बंद किया गया था।यह काम पहले जनवरी से शुरू होना था, लेकिन फरवरी में शुरू हो सका। अब जल्द कार्य पूरा करने के लिए काम के समय को बढ़ाया जा रहा है।
30 मार्च से लागू हो रहे समर सीजन में रात्रि में आठ घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट।
एक अप्रैल से रात्रि 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक सुधार कार्य होगा।
पुरानी डामर को निकालकर नई डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
इंदौर। इंदाैर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रात्रि में छह घंटे उड़ानों का संचालन बंद कर रनवे सुधार का कार्य किया जा रहा है। 30 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन में इस समय को दो घंटे बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट से संचालित शारजाह, पुणे, जयपुर, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदलेगा। वहीं जयपुर, लखनऊ और बेंगलुरु से रात्रि में आने वाली उड़ानें बंद होगी।
एक अप्रैल से रात्रि 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक सुधार कार्य होगा। ऐसे में 30 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन में विमान कपंनियों ने अपने शेड्यूल में परिवर्तन किया है।
रात्रि में डेढ़ घंटे में संचालित सात उड़ानें और सुबह संचालित पांच उड़ानों का समय बदलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि रनवे विस्तर का कार्य नियमित प्रक्रिया है।
पुरानी डामर को निकालकर नई डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कई उड़ानों का समय बदलेगा। कई परिवर्तन नंबर के साथ बदले समय पर संचालित होगी।
एक साल में पूर्ण होगा कार्य
इंदौर एयरपोर्ट रनवे सुधार का कार्य नियमित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।
15 फरवरी से इंदौर एयरपोर्ट के 2750 मीटर लंबे रनवे पर बिछी डामर की परत को हटाकर नई परत बिछाने का काम शुरू किया गया है।
यह कार्य एक साल तक चलेगा और चार से पांच इंच मोटी डामर बिछाने के बाद साइड में साइनेज और लाइट्स लगाए जाएंगे। 25 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूर्ण होगा।
ये उड़ानें होगी प्रभावित
सुबह 6 से 6.10 बजे के बीच की उड़ान
इंदौर-लखनऊ उड़ान सुबह 6 बजे
इंदौर-बेंगलुरु सुबह 6.10 बजे
इंदौर-जयपुर सुबह 6.20 बजे
पुणे-इंदौर सुबह 6.10 बजे
रात्रि में 10.30 से 12 बजे के बीच की उड़ान
इंदौर-मुंबई रात्रि 10.55 बजे
इंदौर-दिल्ली रात्रि 11.10 बजे
इंदौर-पुणे रात्रि 11.50 बजे
इंदौर-शारजाह रात्रि 11.55 बजे
शारजाह-इंदौर रात्रि 10.30 बजे
दिल्ली-इंदौर रात्रि 10.35 बजे
मुंबई-इंदौर रात्रि 11 बजे
ये उड़ानें होंगी बंद
जयपुर-इंदौर रात्रि 10.40 बजे
लखनऊ-इंदौर रात्रि 11.15 बजे
बेंगलुरु-इंदौर रात्रि 11.20 बजे
यह हो जाएगा शारजाह उड़ान का समय
शारजाह-इंदौर- आइएक्स-256 उड़ान यूएई के समय अनुसार शाम 4.25 बजे शारजाह से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इंदौर-शारजाह- आइएक्स 255 उड़ान इंदौर से रात्रि 10.10 बजे रवाना होकर यूएई के समय अनुसार रात्रि 12.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑