
इंदौर | कनाड़िया व तिलक नगर इलाके के होटलों में कॉल गर्ल के माध्मय से ड्रग्स बिकवाने वाले तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। तीन होटलों के संचालन की आड़ी में यह एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था और ड्रग्स मुंबई के माफियाओं से मंगवाता था। इसकी भनक कभी पुलिस को नहीं लगी। तीनों होटल इसने 5 लाख रुपए प्रति माह के किराए ले रखे हैं। इनके माध्यम से यह हर महीने 15 लाख रुपए कमाता था। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया, आरोपी का नाम अभिषेक चौरसिया (31) चित्रबाग कॉलोनी खंडवा रोड है। यह बिचौली मर्दाना के मंगल नगर में होटल द डिजायर, बंगाली चौराहे पर होटल सांई पैलेस और एमआर-10 पर होटल चंद्रगुप्त का संचालन कर रहा था। सांई पैलेस के मालिक नीलेश वर्मा से 1 लाख 30 हजार रुपए में, द डिजायर के मालिक दिनेश राय निवासी टीकमगढ़ से 1 लाख 30 हजार रु. में और चंद्रगुप्त के मालिक अशोक मौर्य परदेशीपुरा से 2 लाख 40 हजार रु. किराए पर ले रखा था। तीनों होटल का यह करीब 5 लाख रुपए किराया देता था। तस्करी के साथ ही यह तीनों होटलों में सेक्स रैकेट चला रहा था।
जांच की तो मोस्ट वांटेड निकला: क्राइम ब्रांच ने इसकी रैकी करने के बाद बतौर ग्राहक बनकर इसे मंगल नगर की होटल द डिजायर के कमरे से रंगे हाथ पकड़ा है। तलाशी में इसके पास से व होटल में लो कैटेगरी की 51. 85 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है, जिसकी कीमत 5 लाख 85 हजार रुपए है। होटल में आने वाले चुनिंदा ग्राहकों को आरोपी मौके पर ही ड्रग्स देकर उनसे मोटा कमीशन लेता था।
गिरफ्तार वसीम उर्फ बाबा मप्र में ड्रग्स तस्करी का खुद का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर चुका है। भोपाल में 9 अक्टूबर को पकड़ाई एमडी ड्रग्स फैक्टरी के आरोपियों से भी इसके संबंध रहे हैं। उसी फैक्टरी की ड्रग्स इसने इंदौर में बेचना कबूला है। ये प्रदेश का मोस्ट वांटेड अपराधी है। इस पर बलवा, मारपीट, एनडीपीएस, जुआ-सट्टा व अवैध शराब तस्करी सहित करीब 21 अपराध दर्ज हैं।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसने मप्र के हर प्रमुख शहर में पैडलर्स बना रखे हैं। राजस्थान से ड्रग्स खरीदना बताया : मुख्य तस्कर के साथ पकड़ाए अहमद और राकेश इंदौर में एमडी की तस्करी करते हैं। तलाशी में इनके पास से 10 ग्राम एमडी, 4 मोबाइल और स्कूटर जब्त हुआ है। इनके खिलाफ आजाद नगर में केस दर्ज किया गया है। वसीम ने उक्त ड्रग्स राजस्थान के आसपास के जिलों के तस्करों से खरीदना बताया है। इसे रिमांड पर लेकर और जानकारी जुटाई जा रही है। भास्कर संवाददाता | इंदौर आजाद नगर पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मप्र में मोस्ट वांटेड है।
ये अक्टूबर 2024 में भोपाल में पकड़ाई 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स की फैक्टरी से जुड़े आरोपियों से जुड़ा था। वहीं गुजरात में पिछले साल एक पोर्ट पर एटीएस व दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ी गई ड्रग्स से जुड़े माफियाओं के भी संपर्क में रहा है। इसी के साथ दो अन्य तस्कर जो इसके लिए इंदौर में पैडलर्स का काम करते थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया है। इन सभी के कब्जे 100 ग्राम एमडी मिली है। इसका बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपए है। मुख्य आरोपी की तलाश गुजरात एटीएस और भोपाल क्राइम ब्रांच को भी थी।
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया, आजाद नगर इलाके में बिक रहे मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष टीम एसीपी करणदीप सिंह और टीआई आजाद नगर विजय सिसोदिया ने बनाई थी। 23 मार्च को न्यू आरटीओ रोड के पास लाभम रेसीडेंसी के सामने पगडंडी पर स्कूटर से तीन युवक आते दिखे। टीम ने इन्हें संदेही मानकर रोकना चाहा तो तीनों ने गाड़ी भगा ली। पुलिस टीम ने पीछा कर इन्हें दबोचा तो इनके नाम वसीम शाह उर्फ बाबा (38) निवासी आजाद नगर, अहमद हुसैन (20) ग्राम मलयाखेड़ा (मंदसौर) और राकेश शाह (29) प्रीति नगर बंगाली चौराहा खजराना पता चले।
