इंदौर जिले में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम। प्रदर्शनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक। इंदौर जिले में कल 21 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया गया।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम।
प्रदर्शनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक।
इंदौर जिले में कल 21 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय इंदौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभेाक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग क्रमांक 01 की सदस्य सुश्री निधि बारंगे, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू, पं.डी.जी. मिश्रा, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री के.आर. चौधरी, श्री पियूष माली, श्री आर.के. शुक्ला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री दिलीप मनवारे द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। वरिष्ठ नापतौल निरीक्षक श्री के.आर. चौधरी द्वारा उपभोक्ताओं को नापतौल संबंधी सावधानियां रखने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नीरज श्रीवास्तव द्वारा सामग्री के खरीदी के दौरान पक्के बिल लेने हेतु उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया। जागरूक उपभोक्ता समिति के सदस्य श्री प्रमोद गुप्ता द्वारा उपभोक्ताओं को विधि संबंधी कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू द्वारा खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में किये गये ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही इस वर्ष निबंध एवं पोस्टर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्राओं की हौंसला अफजाई की गई। उपभोक्ता मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा इंदौर महानगर में लगातार उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के कार्यों को बताया गया।
मुख्य अतिथि सुश्री निधि बारंगे द्वारा आयोग के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को पहुंचाई गई राहत का उदाहरणवार जिक्र किया। आयोजन में गैस एजेंसी, पेट्रोल पम्प, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल विभाग, म0प्र0 स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक कार्पोरेशन, बीएसएनएल, सामाजिक न्याय विभाग, विद्युत विभाग आदि की प्रदर्शनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक एवं उनके अधिकारों के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया।
इस अवसर पर उपभोक्ता मार्गदर्शन केन्द्र में लगातार विधिक सहायता में सराहनीय योगदान हेतु श्री डी.जी. मिश्रा का विशेष सम्मान करते हुये 5001 रूपये नगद प्रदान करने की घोषणा की गई। जनपोषण केन्द्र भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तैयार करने में उल्लेखनीय कार्य के फलस्वरूप 30 विक्रेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में वरिष्ठ सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. व्यास द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री तृप्तिमाला मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अंकुर गुप्ता, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री दिलीप मनवारे, सुश्री कल्पना परामानिक, श्री शरदचंद्र शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले