देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बाद मात्र 38 मिनट में राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक, गेर मार्ग से करीब एक डंपर जूते-चप्पल उठाए
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बाद मात्र 38 मिनट में राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक, गेर मार्ग से करीब एक डंपर जूते-चप्पल उठाए

रंगपंचमी की वजह से सुबह के वक्त मोहल्लों में सफाई नहीं हुई थी। गेर के बाद इन क्षेत्रों में सफाई शुरू हुई। 5 देर शाम तक बस्तियों और मोहल्लों में सफाई चल रही थी।

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रंगपंचमी की वजह से सुबह के वक्त मोहल्लों में सफाई नहीं हुई थी। गेर के बाद इन क्षेत्रों में सफाई शुरू हुई।5 देर शाम तक बस्तियों और मोहल्लों में सफाई चल रही थी। अच्छी बात यह रही कि इस बार सड़कों पर पिछले वर्ष के मुकाबले कीचड़ बहुत कम मिला। इसकी वजह है कि इस वर्ष गेर में पानी का इस्तेमाल बहुत कम हुआ।
इंदौर में जनता ने गेर में बिखेरे अपनेपन के रंग
नगर निगम ने राजवाड़ा क्षेत्र कर दिया साफ।
एक बार फिर साबित किया सफाई में नंबर वन
इंदौर। इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह यूं ही नहीं नंबर वन है। बुधवार को रंगपंचमी की गेर में जनता ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए अपनेपन का रंग बिखेरा तो दूसरी तरफ गेर खत्म होते ही नगर निगम का अमला सड़कों की साफ-सफाई के लिए मैदान में उतर गया। गेर खत्म हुई और नगर निगम के 500 सफाई मित्र मशीनों के साथ सड़क पर उतर गए।
उन्होंने देखते ही देखते 38 मिनट में राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक कर दिया।
इसके बाद सराफा, खजूरी बाजार, जवाहर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई का नंबर आया।
करीब दो घंटे में राजवाड़ा चौक सहित पूरा गेर मार्ग को चकाचक किया जा चुका था।
हर बार गेर के बाद बड़ी मात्रा में जूते-चप्पल सड़कों पर नजर आते थे।
इस बार ऐसा नहीं था। निगम की टीम ने गेर मार्ग से करीब एक डंपर जूते-चप्पल उठाए।
नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखलेश उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम का अमला करीब सवा तीन बजे मैदान में उतरा।
सबसे पहले राजवाड़ा चौक की सफाई शुरू हुई। सीपिंग मशीन, सक्शन मशीन, टोलबो मशीन आदि की मदद से करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद यहां की सड़कें चकाचक की जा चुकी थीं।
सड़कों को साफ करने के बाद राजवाड़ा की रेलिंग और सड़कों को पानी से धोने का काम शुरू हुआ। राजवाड़ा और सड़कों की सफाई पर करीब सात टेंकर पानी लगा।
एक डंपर चप्पल-जूते मिले
सड़कों की सफाई के साथ-साथ कचरा भी उठवाया जा रहा था।
उपाध्याय ने बताया कि निगमकर्मियों ने गेर मार्ग से एक डंपर जूते-चप्पल उठाए।
पिछले वर्ष गेर में करीब छह डंपर जूते-चप्पल उठाए गए थे।
इस वर्ष इस बार दूसरा कचरा 14 डंपर उठाया गया। इसमें पन्नियां और रैपर इत्यादि हैं।
निगम ने झांकी में दिखाया स्वच्छता का अठ्ठा
नगर निगम की गेर में इस बार स्वच्छता का अठ्ठा दिखाती झांकी शामिल की गई थी।
इस गेर में निगम ने अनुपयोगी सामान से बनाया गया करीब 20 फीट ऊंचाई का हाथी भी शामिल किया था।
यह हाथी सूंड से सौ फीट ऊंचाई तक रंगों की बौछार कर रहा था।
इसके अलावा निगम की गेर में एक मंच पर खड़ी चार स्वच्छता दीदी अपनी झाड़ू से शहरवासियों को रंगों से सराबोर कर रही थीं। निगम ने एक ट्राले पर स्वच्छता का संदेश देती झांकी भी बनाई थी।
गेर के रंग-गुलाल, थैलियां आदि के कचरे को नगर निगम के अमले ने मात्र 38 मिनट में किया साफ.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑