इंदौर में नाबालिग से रेप के दोषी को दोहरी उम्रकैद:10 साल की अतिरिक्त सजा भी; 11वीं की छात्रा ने बेटी को जन्म दिया था
इंदौर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को जिला कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी को अन्य धाराओं में 10 वर्ष का सश्रम कारावास भी हुआ है।

इंदौर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को जिला कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी को अन्य धाराओं में 10 वर्ष का सश्रम कारावास भी हुआ है।
दरअसल, वारदात के 3 महीने बाद पेट दर्द होने पर पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया था। जांच में पता चला कि उसे सात माह का गर्भ है। फिर नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया था।
इसके बाद मां के साथ लसूडिया थाने जाकर उसने आरोपी अदनान खान (21) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता बोली-प्यार और शादी का झांसा देता था
आरोपी का नाम अदनान खान (21) निवासी इंदौर है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता नौकरी करते हैं। साल 2022 में उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फोन के जरिए अदनान से परिचय हुआ। अदनान बार-बार उसे प्यार और शादी का झांसा देता था। इस पर विश्वास करके वह उसके साथ जाने लगी।
पीड़िता ने बताया कि-
रिपोर्ट दर्ज कराने से 3 महीने पहले अदनान ने मुझे लसूडिया थाने के पास बुलाया, जहां वह काम करता था। जब वहां पहुंची, तो अदनान ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसने मुझे कई बार वहीं बुलाया और लगातार शोषण करता रहा।
पेट में दर्द रहने लगा, तब मां को सच्चाई बताई
जनवरी 2022 में जब पीड़िता ने अदनान को बताया कि वह गर्भवती है, तो उसने उसे ये बात अपनी मां को बताने के लिए कहा। लेकिन डर के कारण पीड़िता चुप रही। बाद में, जब उसे पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा, तब 4 मार्च 2022 को उसने अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई।
मां उसे अस्पताल लेकर गई, लड़की पैदा हुई
मां ने पीड़िता की सोनोग्राफी करवाई तो पता चला कि उसे 7 महीने का गर्भ है। पेट में तेज दर्द के कारण मां उसे अस्पताल लेकर गई तो लड़की पैदा हुई। मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अदनान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376(2) (एन), 376(2) पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए, साथ ही साक्षियों के बयान भी लिए और कोर्ट में चालान पेश किया।
नवजात बच्ची का DNA आरोपी से हुआ मैच
मामले में खास बात ये रही कि पुलिस ने नाबालिग की डिलीवरी के बाद उसकी बच्ची और आरोपी अदनान के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे थे। दोनों का डीएनए मैच हो गया, जो केस का मजबूत आधार बना। दूसरा अहम पॉइंट ये रहा कि अभियोजन की ओर से केस में मुंबई हाईकोर्ट के एक जजमेंट का हवाला दिया। ये दोनों सजा के खास आधार बने।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले