देश की बात, आपके शहर से
बेटी बोली- पापा पुलिस से मदद मांगने गए तो थाने में झाडू लगवाई, हार्ट अटैक से हो गई उनकी मौत
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

बेटी बोली- पापा पुलिस से मदद मांगने गए तो थाने में झाडू लगवाई, हार्ट अटैक से हो गई उनकी मौत

इंदौर के गोविंद नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक व्यक्ति धर्मेंद्र नामदेव की मौत हो गई। वह अपने दामाद और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए बाणगंगा थाने गया था।

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के गोविंद नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक व्यक्ति धर्मेंद्र नामदेव की मौत हो गई। वह अपने दामाद और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए बाणगंगा थाने गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की और उससे झाड़ू लगवाई।
इंदौर। गोविंद नगर (खारचा) के धर्मेंद्र नामदेव को बाणगंगा थाने में ही अटैक आ गया। धर्मेंद्र अपने दामाद हरिगोविंद और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने गया था। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों पर अदमचेक लिखा और धर्मेंद्र को थाने में बैठा लिया। उससे झाड़ू लगवाई गई। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र कारखाने में काम करता था। रविवार सुबह दामाद हरिगोविंद सहित रिश्तेदार गोविंद, चंद्रभान, उमा, सोमती, रजनी, बाबू और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। दोपहर को वह बाणगंगा थाने गया तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की।
थाने में ही रोककर झाडू लगवाई
थोड़ी देर में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और धर्मेंद्र की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध अदमचेक लिखने की कार्रवाई की। धर्मेंद्र को पुलिस ने थाने में ही रोक लिया। पुलिसकर्मी उससे झाड़ू लगवाने लगे। कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा।
डॉक्टर ने देखते ही बता दिया हार्ट अटैक आया है
पुलिस ने अस्पताल न ले जाते हुए धर्मेंद्र को रवाना कर दिया। वह ऑटो रिक्शा से घर गया और पत्नी रानी, बेटी भूमिका, प्रियंका के साथ नंदानगर अस्पताल गया। डॉक्टर ने देखते ही बता दिया कि धर्मेंद्र को अटैक आया है। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
घटना से नाराज समाजजन कांग्रेस नेत्री रीटा डागरे के साथ बाणगंगा (मैन) पहुंचे और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने शव रख कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। रानी ने कहा कि उसके पति की हत्या हुई है।
सीने में ही मारा था
आरोपितों ने सीने में ही मारा था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसका थाने में भी अपमान हुआ। टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक पारिवारिक विवाद था। घटना के वक्त दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे। पुलिस ने अदमचेक काटा था। वीडियो फुटेज में झाड़ू लगाते हुए नहीं दिखा है।
दहेज मांगने पर हुआ था झगड़ा
धर्मेंद्र की बेटी प्रियंका से दामाद हरिगोविंद दहेज मांगता था। इस बात पर विवाद हो गया था। रिश्तेदार विनय नामदेव के मुताबिक सुबह उसके सामने ही धर्मेंद्र के साथ मारपीट की गई। उसने दोस्तों की मदद से बचाया और थाने भेजा। कुछ देर बाद धर्मेंद्र की मौत की खबर आ गई।
मेरे पापा से नौकरों की तरह झाडू लगवाई
हरिगोविंद (पति) मुझसे दहेज की मांग करता था। ससुरालवाले भी मारपीट करते थे। शुक्रवार को सभी (आरोपित) रिश्तेदार रामबाबू के घर आकर रुके। सुबह पापा से झगड़ा किया व मारा। वे थाने मदद मांगने गए थे। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोई बात नहीं, पर अपमान करने का हक नहीं था। मेरे पापा से झाड़ू नहीं लगवानी थी। मैं चाबी लेने गई तो पापा मुझसे आंख नहीं मिला पाए। कुछ देर बाद उन्हें अटैक आ गया। थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच होना चाहिए। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होना चाहिए। (जैसा प्रियंका ने बताया)

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑