इंदौर के HPCL प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में आतंकी अफजल गुरु का जिक्र, जांच में नहीं मिला बम
अधिकारियों का कहना है कि एचसीएल प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। यहां पर एक दिन पहले सुरक्षा को लेकर माॅकड्रील की गई है। इसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया था।
अधिकारियों का कहना है कि एचसीएल प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। यहां पर एक दिन पहले सुरक्षा को लेकर माॅकड्रील की गई है।इसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया था। माॅकड्रील में अग्निशमन और ब्लास्ट को लेकर ड्रील की गई है।यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश प्रबंधन को दिए गए हैं।
प्रशासन और पुलिस ने अलर्ट होकर पूरे प्लांट की बारीकी से कराई तलाशी
तलाशी में अंदर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की चीज नहीं मिली।
ईमेल में लिखा था कि प्लांट में पहले से ही विस्फोटक डिवाइस लगाए हैं।
इंदौर। इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हडकंप मच गया। बुधवार सुबह 10.26 बजे एचपीसीएल के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें प्लांट में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में लिखा था कि प्लांट में पहले से ही विस्फोटक डिवाइस लगाए जा चुके है, जो बड़े धमाके का कारण बन सकते है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई।अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्लांट की तलाशी शुरू की गई।तलाशी में अंदर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली।
एचपीसीएल के प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अलर्ट हो गए और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सुचना दी गई।
सांवेर एसडीएम धनश्याम धनगर और बम स्क्वाड की टीमे प्लांट पहुंची और जांच शुरू की गई। एसडीएम धनश्याम धनगर ने बताया कि एचपीसीएल के आफिशियल ईमेल एड्रेस पर [email protected] एड्रेस से आया था।
भेजने वाले ने यह मेल पाकिस्तान की इस्लामाबाद पुलिस को भी सीसी किया। इस मेल की जानकारी एचसीपीएल प्रबंधन से मिलने के तुरंत बाद प्रशासन अलर्ट में आ गया।
और प्लांट पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। प्लांट के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की गई।
एसडीएम धनगर का कहना है कि जाचं के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।मेल भेजने वाले की पड़ातल की जा रही है।
मेल में कहा कि यह पल भारी पड़ेगा
एचपीसीएल के प्लांट में बम की धमकी का मेले भेजा गया था। इसमें आंतकी अफजल गुरु की फांसी का जिक्र कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी।मेल में लिखा गया कि बम ब्लास्ट अफजल गुरु की अन्यायपूर्ण फांसी की याद में किया जाना है। यह ब्लास्ट इतिहास का एक ऐसा क्षण बनेगा, जो कई लोगों के दिलों पर भारी पड़ेगा। हम इपने सर्वशक्तिमान के नाम पर यह साहस कर रहे है। इस दिन की तैयारी के लिए पूरे प्लांट में इपीएफ को रणनीतिक रूप से रखा गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले