
शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग छात्रा से दो साल तक ज्यादती की। छात्रा ने बालिग होने पर युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। मामले में राऊ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व ज्यादती का केस दर्ज किया है। राऊ टीआई राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के साथ ये घटना हुई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी मयूर, निवासी पिगडंबर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मयूर से उसकी दो साल पहले दोस्ती हुई थी। तब वह नाबालिग थी।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे ज्यादती की। मार्च 2024 में आरोपी बहाने से उसे सिलिकॉन सिटी में एक परिचित के घर ले गया और शादी करने का बोलकर ज्यादती की। जब भी वह उससे मिलने आता तो शादी का भरोसा दिलाता रहा। नवंबर 2024 में जब वह 18 साल की हुई तो आरोपी ने फिर उसे राऊ क्षेत्र में गोल चौराहा स्थित बिल्डिंग के फ्लैट में मिलने बुलाया। यहां फिर शादी का बोलकर उससे ज्यादती। जब छात्रा शादी करने का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
