भारत की जीत के जुलूस के दौरान पथराव:MP के महू में दो पक्ष भिड़े, दुकान-गाड़ियां फूंकीं; पुलिस का लाठीचार्ज, सेना ने मोर्चा संभाला
मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए।

मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पथराव के बाद बढ़ा विवाद
जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
चार थानों का पुलिस बल तैनात
बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।
12 से ज्यादा बाइक और दो कारों में लगाई आग
उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी करीब 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। पत्ती बाजार क्षेत्र में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधेलाल के घर में आग लगाई। बतख मोहल्ले में एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाई।
300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान तैनात
हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक क्षेत्र में लाठीचार्ज किया। पत्ती बाजार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं।
QRT टीम भी पहुंची, कलेक्टर-DIG ने जायजा लिया
आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी बुलाया गया है। इस विवाद में फिलहाल किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने किसी के खिलाफ केस भी दर्ज नहीं किया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले