कालानी नगर में वारदात:कपड़ा व्यापारी के घर दो दिन से रुक रहा था अनजान व्यक्ति, हत्या कर भागा
कालानी नगर में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला परिचित ही है, जो दो दिन से रात में उनके घर पर ही रुक रहा था। घटना के वक्त व्यापारी की 68 वर्षीय मां आगे के कमरे में सोई थी।
कालानी नगर में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला परिचित ही है, जो दो दिन से रात में उनके घर पर ही रुक रहा था। घटना के वक्त व्यापारी की 68 वर्षीय मां आगे के कमरे में सोई थी। जबकि प|ी बेटे के साथ मायके गई हुई थी। पुलिस को आरोपी के फुटेज मिले हैं। उसी आधार पर तलाश की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के अनुसार सचिन (41) पिता शांतिलाल चोपड़ा निवासी 368 ई कालानी नगर जब बुधवार सुबह 11 बजे तक सोकर नहीं उठे तो 68 वर्षीय मां अंगूरबाला चोपड़ा उन्हें देखने गई। वहां सचिन मृत पड़े मिले। उनके गले पर नाखून के निशान थे। मां ने तुरंत रिश्तेदारों और बहू को फोन लगाया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। सचिन का कपड़ा बाजार में बड़ा कामकाज है। वे कपड़ों का आढ़त का काम करते थे। उनके दो मंजिला मकान में नीचे किराएदार और मां रहती हैं। ऊपर सचिन का बेडरूम है। पुलिस को कमरे से शराब की बॉटल और सिगरेट मिली है। माना जा रहा है कि हत्या के पहले नशा किया गया है।
मृतक के साले रोहित यादव ने बताया कि दीदी प्रज्ञा चोपड़ा 4 वर्षीय भानजे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने 3-4 दिन से पाटनीपुरा स्थित मायके आई हुई थी। मंगलवार रात को जीजा सचिन एक्टिवा से आए और भोजन करके रात 11 बजे कालानी नगर घर पहुंच गए थे।
मंगलवार रात सचिन के आने के एक घंटे बाद आया संदेही
जांच में पता चला है कि मंगलवार रात को सचिन के आने के एक घंटे बाद करीब 12 बजे संदेही उनके घर आया था। वह सुबह 6 बजे घर से भाग गया। पुलिस को उसके फुटेज मिले हैं। वह दो दिन से सचिन के साथ ही घूम रहा था। घटना स्थल से सचिन का मोबाइल फोन और घर में लगाने वाला ताला-चाबी भी गायब है। मृतक की मां, प|ी और अन्य ने पुलिस को बताया कि आरोपी को नहीं पहचानते है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले