देश की बात, आपके शहर से
*पीथमपुर में 20 घंटे में ठंडी हुई मशीन, देर रात तक हुई सफाई… आज फिर जलेगा जहरीला कचरा
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

*पीथमपुर में 20 घंटे में ठंडी हुई मशीन, देर रात तक हुई सफाई… आज फिर जलेगा जहरीला कचरा

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निष्पादन दूसरे चरण में शुरू हो गया है। पहले चरण के बाद मशीन को ठंडा करने में 20 घंटे का समय लगा। इसके बाद मशीन की सफाई और संधारण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Abhishek Raghuvanshi5 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निष्पादन दूसरे चरण में शुरू हो गया है। पहले चरण के बाद मशीन को ठंडा करने में 20 घंटे का समय लगा। इसके बाद मशीन की सफाई और संधारण की प्रक्रिया पूरी की गई। अब आज दोपहर के बाद कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
अभी पहले चरण में 28 फरवरी से 135 किग्रा प्रतिघंटे की दर से 74 घंटे में जलाया कचरा।
अब यहां दूसरे चरण में 180 किग्रा प्रतिघंटे की दर से 55 घंटे में कचरा जलाया जाएगा।
तीसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। इसमें 270 किग्रा प्रतिघंटे की दर से कचरा जलेगा।
महू-पीथमपुर। पीथमपुर स्थित रि-सस्टेनेबिलिटी कंपनी (पूर्व में रामकी) में मंगलवार को कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। सोमवार से मंगलवार तक करीब 20 घंटे में मशीन ठंडी हुई। इसके बाद मशीन की सफाई और संधारण की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। इसके बाद पहले चरण की तरह मशीन को रातभर डीजल पर खाली चलाकर तापमान 800 से 850 डिग्री तक पहुंचाया जाएगा। इके चलते बुधवार दोपहर के बाद कचरे को जलाने के लिए मशीन में डाला जाएगा। इस बार 180 किग्रा प्रति घंटे की दर से 55 घंटे में 10 टन कचरा जलाया जाएगा।
ट्रायल के रूप में कचरा जलना शुरू हुआ
हाई कोर्ट के निर्देशानुसार भोपाल में 40 वर्षों से पड़े यूनियन कार्बाइड कचरे के निष्पादन के लिए ट्रायल के रूप में कचरा जलना शुरू हो चुका है। पहले चरण के लिए 27 फरवरी रात्रि 10 बजे से 28 फरवरी दोपहर तीन बजे तक 17 घंटे मशीन को खाली चलाकर तापमान 800-850 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया था और फिर कचरा डालना शुरू किया।
तीन मार्च शाम 5.05 बजे आखिरी खेप डाली गई और 5.15 बजे तक करीब 74 घंटों में 10 टन कचरा जलाया गया। इसमें 135 किग्रा प्रतिघंटे की दर से कचरा जलाया गया था। न्यायालय के निर्देशानुसार चार मार्च मंगलवार से दूसरा चरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
तापमान कम कर बंद किया गया
सोमवार शाम 5 बजे तक पहले चरण कचरा जलाने के बाद धीरे-धीरे तापमान कम कर मशीन को बंद किया गया था। मशीन को पूरी तरह ठंडा होने में 20 घंटे का समय लगा। मंगलवार दोपहर को मशीन के ठंडा होने के बाद उसकी सफाई और संधारण का कार्य शुरू किया गया। यह कार्य देर रात तक चला।
दोपहर बाद जलना शुरू होगा कचरा
पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मशीन को 800-850 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया जाएगा। इसमें भी करीब 17 घंटे का समय लग सकता है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंदौर क्षेत्राधिकारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि प्रोटोकाल के अनुसार मशीन की सफाई और संधारण की प्रक्रिया देर शाम तक की गई। इसके बाद मशीन को निर्धारित तापमान तक पहुंचाने के लिए खाली चलाया जाएगा। संभवत: बुधवार दोपहर के बाद मशीन में कचरा डाला शुरू किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
↑