ट्रक की चपेट में आए पति-पत्नी:क्रेन से बाहर निकाले; हालत देख छोटा भाई बेहोश, कार लेने जा रहे थे
इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक के नीचे फंस गए। करीब 30 मिनट तक वह ट्रक के नींचे दबे रहे। क्रेन से ट्रक को उठाकर उन्हें और बाइक को निकाला।
इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक के नीचे फंस गए। करीब 30 मिनट तक वह ट्रक के नींचे दबे रहे। क्रेन से ट्रक को उठाकर उन्हें और बाइक को निकाला। भाई-भाभी की हालत देखकर छोटा भाई मौके पर ही बेहोश हो गया।
दंपती गंभीर हालत में है, दोनों का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे ब्रिज के पास हुंडई शोरूम के एयू सिनेमा के सामने हुई। पीथमपुर निवासी राजेश भोसले और उनकी पत्नी अनिता भोसले नई कार लेने के लिए भंवरकुआं शोरूम के लिए निकले थे।
राजेश ने अपनी बाइक ट्रक को ओवरटेक करते हुए रास्ते में जा रहे ट्रक से आगे निकाली। दोनों वहां पड़ी गिट्टी पर स्लीप हो गए। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सहित दंपती को चपेट में ले लिया।
भाई-भाभी की हालत देख हुए बेहोश
घटना के समय राजेश के पीछे छोटे भाई गणेश भोसले और भतीजे गौरव भी अपनी बाइक से आ रहे थे। उन्होंने जब हादसा देखा तो भाई और भाभी को देखकर वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने लोगो को बताया कि दोनों उनके भैया और भाभी हैं।
दंपती के भतीजे गौरव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनके बडे़ पिता राजेश और बडी मां अनिता दोनों सरकारी टीचर है। उनके तीन बच्चे हैं।
हादसे के बाद भी पति के हालचाल पूछती रही पत्नी
हादसे के बाद जब राजेश और अनिता को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया तो अनिता बदहवास हालत में भी अपने पति राजेश से उनके हालचाल पूछती रही। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें ढांढस बाधते नजर आए। लोगो के मुताबिक यहां ब्रिज का निर्माण हाेने से सड़क की दोनो तरफ बारिक चूरी और गड्ढे हो रहे है। इसके चलते यहां हादसे होते रहते है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले