देश की बात, आपके शहर से
बीमा अफसर समझ ठग को दो साल तक रुपये देती रही प्रोफेसर, 96 लाख रुपये गंवाए
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

बीमा अफसर समझ ठग को दो साल तक रुपये देती रही प्रोफेसर, 96 लाख रुपये गंवाए

इंदौर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को बीमा अधिकारी बनकर ठगने वाले एक आरोपित ने 96 लाख रुपये की ठगी की।

Abhishek Raghuvanshi25 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को बीमा अधिकारी बनकर ठगने वाले एक आरोपित ने 96 लाख रुपये की ठगी की। यह घटना दो साल पहले शुरू हुई थी जब आरोपित ने प्रोफेसर से संपर्क किया और उन्हें बीमा पॉलिसी के नाम पर रुपये देने के लिए कहा।
ठग ने प्रोफेसर को बीमा पॉलिसी के नाम पर रुपये देने के लिए कहा।
प्रोफेसर ने दो साल तक ठग को रुपये देती रही, 96 लाख रुपये गंवाए।
इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित की तलाश शुरू की।
साइबर अपराधियों ने 67 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 96 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी बनकर बात करता था। महिला बगैर जांचें-परखे दो साल तक ठगों के खातों में रुपये जमा करवाती रही। रविवार को हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने पर अपराध शाखा तक रिपोर्ट पहुंची। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र की निवासी महिला सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले ठग का कॉल आया था। उसने अपना नाम राजीव शर्मा और खुद को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया।
एफडी तुड़वाकर रुपये देती रही
आरोपित ने झांसे में लेकर महिला से एक लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस और उनके दस्तावेज ऑनलाइन ले लिए। उसने महिला से कहा कि बीमा पालिसी से वृद्धावस्था के लिए करोड़ों रुपये मिलेंगे। महिला बैंक में जमा रुपये और अपनी एफडी तुड़वा कर ठग को दो साल तक रुपये देती रही। उसने जनवरी तक कुल 96 लाख रुपये ठग को दे दिए। अचानक मोबाइल बंद होने पर महिला ने अपराध शाखा से संपर्क किया। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और जांच शुरू की। एडीसीपी के मुताबिक, रुपये 34 बार में जमा हुए हैं।
आरोपितों ने म्यूल खातों का उपयोग किया है। ठगी में संगठित गिरोह का हाथ है, जो इसी तरह सेवानिवृत्त लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस बीमा कंपनी से भी जानकारी मांग रही है।
13 बैंकों के 30 खातों में जमा करवाए रुपये
एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, ठग ने विभिन्न तरीकों से रुपये जमा करवाए हैं। राशि का ट्रांसफर फर्जी खातों से किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपितों ने 13 बैंकों के 30 खातों में रुपये लिए हैं। महिला द्वारा करीब 34 ट्रांजेक्शन का ब्योरा सौंपा है। पुलिस के मुताबिक आरोपित पूरे देशभर में इसी प्रकार से ठगी करते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑