इंदौर में दिव्यांग से यौन शोषण:बेटे को इंसाफ दिलाने भटकती रही मां; कमिश्नर से शिकायत के बाद केस दर्ज
इंदौर में एक महिला अपने दिव्यांग बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पिछले 20 दिनों से भटक रही थी। उसके बेटे के साथ एक डेयरी संचालक ने यौन शोषण किया थाा। घटना के दिन ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
इंदौर में एक महिला अपने दिव्यांग बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पिछले 20 दिनों से भटक रही थी। उसके बेटे के साथ एक डेयरी संचालक ने यौन शोषण किया थाा। घटना के दिन ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में भी अप्राकृतिक कृत्य की बात सामने आई। लेकिन, पंढरीनाथ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की। वह मामले को दबाती रही।
आखिरकार पीड़ित महिला किसी तरह पुलिस कमिश्नर तक पहुंची। उनके निर्देश पर पुलिस ने महादेव डेयरी के संचालक पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बेटे को डेयरी पर दूध लेने भेजा था
घटना 2 फरवरी की है। महिला ने दिव्यांग 27 वर्षीय बेटे को महादेव डेयरी पर दूध लेने भेजा। जब बेटा काफी देर तक वापस नहीं आया तो बेटी को लेकर महिला महादेव डेयरी पर पहुंची। यहां पंकज से बात की तो उसने कहा कि आपका बेटा आया था। मैंने उसे पीछे की दुकान पर काम से भेजा है।
महिला काफी देर तक उसका इंतजार करती रही। जब युवक की बहन उसे देखने दुकान के पीछे वाली गली में गई तो पंकज अंदर की तरफ चला गया। बाद में उसने पीछे के चैनल गेट से युवक को बाहर कर दिया। यह उसकी बहन ने देख लिया। वह भाई को लेकर पंकज की दुकान पर पहुंची। यहां पर उसकी मां भी खड़ी थी। वह काफी घबराया हुआ था। पूछने पर उसने मां और बहन को बताया कि पंकज ने उसे बाथरूम में बंद कर गलत काम किया और मारपीट भी की।
2 फरवरी की रात में ही थाने में आवेदन दिया
महिला ने 2 फरवरी की रात में ही घटना को लेकर थाने आवेदन दे दिया था। पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल धार नाका लेकर गए। यहां मेडिकल के बाद उसे एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में डाॅक्टर ने उसके साथ गलत काम का उल्लेख किया है।
हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट के 2 माह बाद भी कार्रवाई नहीं करते हुए पुलिस महिला को टालती रही।
22 फरवरी को महिला अपने वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और डॉ. रुपाली राठौर के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के ऑफिस पहुंची। यहां भी महिला ने उन्हें पूरी बात बताई। मामले में आरोपी पर केस दर्ज कराया।
पुलिस कमिश्नर ने सुनाई थी सजा
एक सप्ताह पहले ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पंढरीनाथ थाने का दौरा किया था। यहां टीआई कपिल शर्मा के साथ स्टाफ को बीएनएस की धारा के साथ नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में फटकार लगाई थी। इसके बाद सभी को 3 दिन की डीसीपी ऋषिकेश मीणा के यहां ट्रेनिंग देने की बात कही। बाद में टीआई सहित सभी पुलिसकर्मियों को यहां एग्जाम देना पड़ा था। बेहतर रिजल्ट आने के बाद सभी को थाने भेजा गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले