देश की बात, आपके शहर से
8 साल के बच्चे का धर्मांतरण, 10-10 साल की जेल:बॉयफ्रेंड ने करा दिया था खतना; पत्नी सहित तीन को सजा
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

8 साल के बच्चे का धर्मांतरण, 10-10 साल की जेल:बॉयफ्रेंड ने करा दिया था खतना; पत्नी सहित तीन को सजा

देशभर में चर्चित रहे 8 साल के मासूम का जबरन धर्म परिवर्तन और खतना करने के मामले में इंदौर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा और 5-5 हजार का अर्थदंड लगाया है।

Abhishek Raghuvanshi20 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देशभर में चर्चित रहे 8 साल के मासूम का जबरन धर्म परिवर्तन और खतना करने के मामले में इंदौर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा और 5-5 हजार का अर्थदंड लगाया है। बाड़मेर निवासी अनाज व्यापारी की पत्नी रतलाम में उसे बस में छोड़कर भाग गई थी। वह अपने साथ आठ साल के बेटे को भी ले गई थी।
जांच के बाद पुलिस ने पत्नी प्रार्थना शिवहरे (27), उसके बॉय फ्रेंड इलियास एहमद (33 वर्ष) निवासी खजराना और मोहम्मद जफर अली, (37 वर्ष) निवासी शाजापुर को धारा 420, 467, 468,471 व धारा 5 धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के तहत खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो साल कोर्ट में चले केस के बाद बुधवार को नवम अपर सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह कुशवाह ने इस मामले में फैसला सुनाया।
खबर में आगे बढ़ने से पहले पूरा मामला जान लीजिए
दो साल पहले जुलाई 2023 में 8 साल के अपने बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसका खतना कराने को लेकर पिता महेश नाहटा निवासी बाड़मेर (राजस्थान) ने खजराना थाने में इलियास कुरैशी निवासी रजा कॉलोनी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्चे की मां प्रार्थना को भी साजिश रचने के तहत आरोपी बनाया।
बच्चे का नाम बदलकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। ये काम बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि बेटा जैन है, उसे जिहादी मानसिकता की शिक्षा दी जा रही थी।
घर से लौटते वक्त बस से लापता हो गए थे मां-बेटे
बच्चे के पिता और अनाज व्यापारी महेश नाहटा ने पुलिस को बताया कि, वह राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। जून 2014 में उसकी शादी शाजापुर निवासी युवती से हुई थी। 2015 में उनके यहां बेटा हुआ। 25 फरवरी 2018 को वह पत्नी और बेटे के साथ शाजापुर आया था। यहां एक सगाई अटैंड कर अपने गांव सिवाना लौट रहे थे, तभी पत्नी और बेटा रतलाम के आगे सालाखेड़ी में बस से लापता हो गए। दोनों की गुमशुदगी रतलाम थाने में ही दर्ज करा दी थी।
जांच के दौरान पता चला कि पत्नी इंदौर के रहने वाले इलियास कुरैशी के साथ भाग गई है। पुलिस ने इलियास को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद इलियास ने फिर पत्नी से संपर्क किया और उसे अपने पास बुला लिया।
बेटे को जबरदस्ती ले गई पत्नी, पिता का नाम बदलवाया
बच्चे के पिता ने बताया- मैंने बेटे को अपने साथ ही रखने की बात कही, लेकिन पत्नी नहीं मानी। मैं उन्हें ढूंढता रहा। इसी दौरान मालूम हुआ कि पत्नी खजराना की रजा कॉलोनी में इलियास के साथ रह रही है। यहां उसने मेरे बेटे का खतना करा दिया है। इलियास ने खुद को बच्चे का पिता बताकर नाम और जन्म प्रमाण पत्र भी बदलवा दिए। जबरन मजहबी स्कूल में एडमिशन करा दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की।
शाजापुर कोर्ट में बेटे की अभिरक्षा को लेकर आवेदन दिया। उसका एक और रिश्तेदार सईद हाफिज अहमद भी पीएफआई का सक्रिय सदस्य है। सरफराज और सईद हाफिज दोनों ही पीएफआई से नजदीकी संबंध होने के चलते जेल भी जा चुके हैं।
पीड़ित पिता महेश नाहटा का आरोप है कि इलियास के साथ और भी कई लोग हैं जो हिंदू लड़कियों और महिलाओं के साथ उनके बच्चों का भी जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। नाहटा ने कहा कि 20 दिन पहले जब मैंने इलियास की शिकायत खजराना थाने में की तो मुझे धमकी भरे कई कॉल आए। पर मैं किसी से नहीं डरा।
फिर एक दिन इलियास ने मुझे मोबाइल पर कॉल किया। मुझे धमकी देते हुए कहा कि पत्नी और बेटे को सही सलामत चाहते हो तो पांच लाख रुपए दे दो और दोनों को ले जाओ। मैंने डेढ़ लाख रुपए देने की बात कही तो इलियास तैयार भी हो गया। पर उसके बाद उसने मुझे कोई कॉल नहीं किया। इस फोन के बाद मैंने बाड़मेर के सिवान थाने में इलियास के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। इतना ही नहीं कुछ दिन बाद मैंने शाजापुर कोर्ट में प्रार्थना के खिलाफ तलाक की अर्जी भी दे दी।
कैलाश विजयवर्गीय ने किया था ट्वीट- आरोपी पर रासुका लगाएं
बच्चे के जबरदस्ती धर्मांतरण और खतना की खबर देशभर में फैल गई। तब ट्वीटर पर ट्रेंड कर चुके इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि शाजापुर में रहने वाले इलियास कुरैशी ने रतलाम से जैन समाज की महिला और उसके बेटे का अपहरण कर, बेटे का खतना कराने के साथ ही उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। ये अत्यंत चिंताजनक है।
कोर्ट ने सुनाया यह फैसला
आरोपी इलियास एहमद, प्रार्थना शिवहरे, मोहम्मद जफर अली को धारा 467 एवं 471 में 10-10 साल का सश्रम कारावास और 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड, धारा 5 धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 में 7 साल का सश्रम कारावास सहित 50 हजार रुपए का अर्थदंड, धारा 420 व 468 में 5-5 साल का सश्रम कारावास व 5-5 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। पीड़ित की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुरेंद्रसिंह वास्केल ने की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑