देश की बात, आपके शहर से
बेटे-बहू के गलत व्यवहार व किराएदारों से, वृद्धजन हो रहे थे परेशान
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

बेटे-बहू के गलत व्यवहार व किराएदारों से, वृद्धजन हो रहे थे परेशान

◆ इंदौर की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत हरसंभव प्रयास कर, निकाल रही है उनकी समस्या का समाधान।

Abhishek Raghuvanshi20 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

◆ इंदौर की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत हरसंभव प्रयास कर, निकाल रही है उनकी समस्या का समाधान।

इंदौर- दिनांक 19 फरवरी 2025- सीनियर सिटीजन की समस्याओं के समाधान हेतु इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का संचालन किया जा रहा है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा के दिशा निर्देशन में वरिष्ठजनों की प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए प्रत्येक बुधवार को काउंसलिंग कर, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

     इसी कड़ी में आज दिनांक 19.02.25 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के काउंसलर सदस्यों डॉक्टर आर.डी. यादव, श्री पुरुषोत्तम यादव, श्री रमेश शर्मा, श्री सन्नी मोदी, श्री संजय शर्मा की कॉउंसलिंग टीम को कुछ प्रकरण प्राप्त हुए  प्रकरणों में से 5 का निराकरण हुआ तथा शेष में सुनवाई कर आगे की तारीख सुनिश्चित हुई।

प्रकरण क्रमांक 1-
परदेसीपुरा क्षेत्र में निवास करने वाली बुजुर्ग महिला 75 वर्षीय अपने स्वयं के बेटे और बहू से अत्यंत परेशान थी रोजाना विवाद हुआ करते थे भरण पोषण का भी बेटा बहू ध्यान नहीं रखते थे। वृद्धा की शिकायत के आधार पर समस्या के समाधान में यह निकाल करवाया ,कि बेटा बहू मकान खाली करके अन्यत्र रहते हुए ,वृद्धा की सेवा करते रहेंगे, ताकि उनके विचारों में जो मतभेद होते हैं ,वह नहीं होंगे। बेटा बहू दोनों ने भरण पोषण की और माता जी के बीमारी की दवा का इलाज करते रहेंगे, पूरा ध्यान देते रहेंगे, प्रतिदिन उनसे संपर्क में रहेंगे, और इस तरह से उन्होंने एक माह में जैसा कि उन्होंने वचन दिया था, माता से आशीर्वाद लेकर मकान रिक्त कर और लगातार उनकी सेवा जारी है।

प्रकरण क्रमांक2-
एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने परिचित के माध्यम से मकान किराए पर दिया था, जिस व्यक्ति को मकान किराए पर दिया था ,वह एवं उसका पार्टनर दोनों उसमें निवास करते थे। पार्टनर्स के बीच में विवाद होने से जिस व्यक्ति ने अनुबंध किया था, वह खाली करके चला गया दूसरा व्यक्ति जो रह रहा था, उसने भी अपना एक चौकीदार परिवार के साथ मकान में रख दिया ,ना तो किराया दे रहा था, ना ही बिजली का बिल भर रहा था, और ना ही मकान खाली किया जा रहा था। काउंसलिंग टीम ने काफी मशक्कत के बाद में दोनों तीनों व्यक्तियों से संपर्क करके और समझाइश के बाद में उन्होंने चौकीदार को कहा है कि मकान दिनांक 28 तारीख फ़रवरी को खाली कर मकान मालिक को सौंप देंगे, यह कार्य बहुत ही जटिल कार्य था जिसे पुलिस पंचायत के द्वारा मुश्किल से हल करने का यह यथोचित प्रयास किया गया।

प्रकरण क्रमांक 3-
पलासिया क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा, महिला डॉक्टर के द्वारा एक कार्यालय 2007 में भवन निर्माता से लिया था डॉक्टर महिला के अनुसार उसने पूरा भुगतान करके कब्जा प्राप्त किया था, किंतु रजिस्ट्री नहीं कर पाई थी। 2007 के पश्चात में लगातार वह भलमनसाहत में कोशिश करती रही ,की रजिस्ट्री कर दी जाएगी भवन मालिक के द्वारा भी आश्वासन दिया जाता रहा है, किंतु आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई। सभी पक्षों को बुलाकर पुलिस पंचायत के द्वारा गहन पूछताछ और समझाइश के बाद में दोनों पक्षों में पैसे लेनदेन का जो विवाद है, जो आज भी बना हुआ है, इस बात पर सहमति हुई, कि हम दोनों पक्षों के द्वारा दो से तीन सप्ताह में इस विवाद का हल कर लिया जाएगा एवं कार्यालय की रजिस्ट्री करा दी जाएगी, दोनों के बीच में सहमति बन चुकी है और समाधान हो जाएगा आश्वासन दिया गया।

प्रकरण क्रमांक 4 –
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 74 वर्षीय वृद्ध है जिनका एकमात्र पुत्र है जो कि नशे का आदी है घर में नशा करके मारपीट के अलावा लगातार धौंस डपट करना, न तो कोई नौकरी और ना धंधा करना, और बाप से वसूली करना ,प्रताड़ित करना, यह सब नशे की गुलामी के कारण उसके द्वारा किया जा रहा था।
वृद्ध के द्वारा बहुत ही डरते डरते पुलिस पंचायत में संपर्क साधा।
पुलिस पंचायत के सदस्यों के द्वारा कड़ी मशक्कत के पश्चात में, जो बेटा बाप का दुश्मन बना हुआ था, उसकी मानसिकता को इस तरह तैयार किया गया कि, वह नशा भी छोड़ेगा और पिताजी की सेवा भी करेगा। उसे पूरा विश्वास में लेते हुए मार्गदर्शन दिया गया सबसे पहले तो जवान लड़का पुलिस पंचायत के सदस्यों से काफी मुंह जौरी कर रहा था, पुलिस पंचायत के सदस्यों से बहस कर रहा था, तत्पश्चात मनोवैज्ञानिक तरीके से उसे विश्वास में लिया गया तत्पश्चात जब वह शांत मुद्रा में अपने आप को स्थापित कर पाया ,तब जाकर उसने सारी बात सुनी समझी और अब पुलिस पंचायत की ओर से लगातार उस पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि उस बुजुर्ग व्यक्ति को एक नया जीवन मिले और नया पुत्र मिले ऐसा प्रयास जारी रहेगा।

प्रकरण क्रमांक 5-
राऊ पंचायत क्षेत्र में रहने वाले 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति के द्वारा उसके किराएदार के द्वारा वर्षों से किराया नहीं दिया जा रहा था किराएदार को बुलाकर पंचायत के द्वारा दोनों के बीच में संवाद स्थापित किया और अब लगातार किस्तों में किराएदार के द्वारा किराया अदा किया जा रहा है

इंदौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत, लगातार हर संभव प्रयास कर, बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रही है।

👉 आमजन को यह जानकारी प्रदान की जाती है कि, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान हेतु रीगल चौराहा रानी सराय बिल्डिंग स्थित पुलिस विभाग के कार्यालय में नगर पुलिस सुरक्षा समिति के कार्यालय में प्रतिदिन 11:00 बजे से 1:00 तक आवेदन प्राप्त किए जाते है। सीनियर सिटीजन व अनावेदक दोनों पक्षों को बुलाकर कठिन से कठिन समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑