इंदौर में नाश्ता व महंगे खिलौने और किताबों का लालच देकर बच्चों के मतांतरण का प्रयास
इंदौर में एक ईसाई समूह पर आरोप लगाया गया है कि वह हिंदू बच्चों को महंगे उपहार और मुफ्त इलाज के लालच देकर ईसाई बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है और आठ अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इंदौर में एक ईसाई समूह पर आरोप लगाया गया है कि वह हिंदू बच्चों को महंगे उपहार और मुफ्त इलाज के लालच देकर ईसाई बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है और आठ अन्य लोगों की तलाश जारी है।
ईसाई समूह ने बच्चों को महंगे उपहार और मुफ्त इलाज का लालच दिया।
पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया, आठ अन्य लोगों की तलाश जारी।
मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंदौर। इंदौर शहर के धार कोठी रहवासी संघ ने रविवार को सैकड़ों बच्चों के मतांतरण की साजिश नाकाम कर दी। क्रिश्चियन मशीनरी के कार्यकर्ता बस्तियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को मेडिकल परीक्षण के बहाने एकत्र करने के बाद नाश्ता, महंगे खिलौने, किताबें, रुपयों और नौकरी का प्रलोभन देकर ईसाई बना रहे थे। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल आठ अन्य लोगों को तलाशा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बच्चों ने बताया कि उन्हें भगवान राम और कृष्ण की पूजा बंद करने की सलाह दी जा रही थी। उन्हें क्रूस के प्रतीक देकर प्रार्थना करवाई जा रही थी। कहा गया कि तुम अब प्रभु यीशु के घर जा रहे हो। तुम लोग आज से यीशु के बच्चे हो।
महिलाओं ने पहले भी इस तरह के कैंप लगना स्वीकारा
यीशु ही हम सब के भगवान हैं। उपहार की तरफ इशारा कर कहा कि तुम यीशु को भगवान मान लोगे तो यह सब तुम्हें मिलेगा। अच्छी पढ़ाई, माता-पिता को रुपये का लालच भी दिया गया। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने पूर्व में भी इस तरह के कैंप लगाना स्वीकारा है।
इंदौर की संयोगितागंज थाने के एसआई अरविंद खत्री के मुताबिक, रविवार को सुबह 10 बजे से बच्चों को एकत्र करना शुरू कर दिया गया था। उन्हें धार कोठी कॉलोनी के एक नंबर बगीचे में कतारबद्ध बैठाया गया। बच्चों के सामने ढेर सारी किताबें, खाने-पीने की सामग्री, कोल्ड ड्रिंक, खिलौने आदि रखे, ताकि बच्चे उनका कहा माने।
गुमराह करने की कोशिश की
कुछ रहवासियों को भीड़ देखकर शक हुआ और बच्चों को समझाने वाली महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि वह तो बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर आई हैं, लेकिन उनके स्वजन ने सच्चाई बता दी कि बच्चों को इस बहाने ईसाई बनने को प्रलोभन दिया जा रहा है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए। संयोगितागंज थाने से पुलिस बुलाई गई। शीला, अंशुमान, फ्रांसिना और प्रभा को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा तीन एवं पांच के तहत केस दर्ज किया है।
शासकीय योजना और मुफ्त इलाज के लालच में हिंदू बन रहे ईसाई
मतांतरण के खेल में बड़ी संख्या में हिंदू युवक और महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। ईसाई मशीनरी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा उन्हें रुपयों का लालच, शासकीय योजना का लाभ, बच्चों की पढ़ाई और मुफ्त इलाज का झांसा देकर जाल में फंसाया गया है।
महिलाओं के मध्य प्रदेश घरेलू कामकाजी ट्रेड का कार्ड बना देते हैं। ईसाई धर्म स्वीकारने के बाद महिलाएं इंदौर के राजेंद्रनगर, निरंजनपुर, रिंग रोड, राजेंद्रनगर, आजादनगर, खुड़ैल, गांधीनगर, बाणगंगा, लसूड़िया मोरी क्षेत्र में घूमकर गरीब बस्तियों के बच्चों को ईसाई बनाने के लिए एकजुट करती हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले