देश की बात, आपके शहर से
भाजपा नेता के बेटे पर रेप का आरोप:इंदौर की युवती बोली- शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए; लाखों रुपए भी ले लिए
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

भाजपा नेता के बेटे पर रेप का आरोप:इंदौर की युवती बोली- शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए; लाखों रुपए भी ले लिए

बुरहानपुर की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण रायकवार के बेटे वतन रायकवार पर रेप का आरोप लगा है। इंदौर की एक युवती ने आरोप लगाया कि वतन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Abhishek Raghuvanshi13 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बुरहानपुर की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण रायकवार के बेटे वतन रायकवार पर रेप का आरोप लगा है। इंदौर की एक युवती ने आरोप लगाया कि वतन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही लाखों रुपए भी ठग लिए।
युवती के मुताबिक जब शादी की बात आई, तो आरोपी की मां किरण ने जातिसूचक टिप्पणी की और रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने इंदौर के लसुड़िया थाने में पिछले साल दिसंबर में इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाल ही में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह कहा
पुलिस को की शिकायत में युवती ने बताया- ‘वतन रायकवार ने 13 मार्च 2023 को प्रपोज किया था। मैंने कहा कि यदि शादी करना हो तो मैं आपसे रिश्ता बनाऊंगी, अन्यथा आपकी दोस्त ही अच्छी हूं। उसने मुझे कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा और हम दोनों साथ रहेंगे।
मैं उसे उसके फ्लैट पर जाकर मिली। वहां उसका चचेरा भाई इंद्रजीत रायकवार भी साथ रहता था। मैं उसकी बातों में आ गई। उसके भाई इंद्रजीत रायकवार ने भी मुझसे कहा कि वतन आपसे बहुत प्यार करता है और आपसे शादी करना चाहता है। 8 दिन हम बात करते रहे और मैंने उसे हां कर दिया। उसके कुछ ही दिन बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मैंने कहा कि क्या तुम सच में शादी करोगे तो भी उसने हां कहा।
साल 2023 में उसने मुझे अपने साथ फ्लैट में रहने के लिए कहा। बोला कि मैं एक दिन भी तेरे बिना नहीं रह सकता हूं। मैं उसकी झूठी बातों में आकर अपने घर वालों को झूठ बोलकर उसके साथ रहने लग गई। कुछ समय बाद हमारे बारे में मेरे माता-पिता को पता चल गया।
मेरे घर वालों ने कहा कि उसके माता-पिता से बात करके शादी कर लो। हम ऐसे साथ नहीं रहने देंगे। इसके बाद वतन ने अपनी मम्मी किरण रायकवार से बात की। वे हमारे घर शादी का रिश्ता लेकर आए।’
उसकी मम्मी ने पूछा- दहेज में क्या-क्या दोगे
‘कुछ समय तक तो उनकी मम्मी किरण रायकवार मेरे से अच्छे से बात करती रही। फिर एक दिन उन्होंने पूछा कि शादी कैसे करोगे? दहेज में क्या-क्या दोगे? मैंने कहा कि हम लोग ज्यादा तो कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि मेरे घर में सिर्फ मैं ही कमाती हूं। मैं और वतन साथ में रह रहे हैं, तब से वतन ने मेरी पूरी सेविंग्स खत्म करवा दी। दो-तीन लाख रुपए से ज्यादा हम नहीं कर पाएंगे।
इस पर उसकी मम्मी ने कहा कि मेरे बेटे के लिए तो बहुत बड़े घर के रिश्ते आ रहे हैं। मैं बुरहानपुर में महिला मोर्चा की अध्यक्ष हूं। मैं अपनी नाक नहीं कटवा सकती हूं। फिर भी ठीक है, मैं वतन के पापा से बात करती हूं।
कहा- एक साल शांति रखो, कुंडली में दोष है
पीड़िता ने बताया- मेरे और वतन के संबंध अच्छे थे। मेरे बार-बार शादी के बारे में पूछने पर उसने अपनी मम्मी से बात की। उसकी मम्मी ने कहा कि अभी एक साल शांति रखो कुंडली में दोष है। एक साल तक शादी नहीं हो सकती। मैं मान गई।
मेरे और वतन के बीच अच्छा चल रहा था। इस बीच उसने घर बुरहानपुर जाने की बात कही। कहा कि हमने मछली पालन के लिए तालाब लिया है। मैंने मना कर दिया तो वह शराब पीकर मारपीट करने लगा। पैसे मांगता रहता था। यही नहीं उसने हमारी फोटो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। वचन मेरे से बुरा व्यवहार करता रहा। जब मैंने उसकी मम्मी से बात की तो बोली शादी के बाद सब बंद हो जाएगा। मेरे पर विश्वास करो।
एक लाख रुपए में गिरवी रख दी ज्वेलरी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा- इस बीच वतन ने एक लाख रुपए में मेरी ज्वेलरी एक दुकान पर गिरवी रखवा दी। कहा कि मम्मी मुझे पैसे नहीं भेज रही है, क्योंकि मैं बुरहानपुर नहीं जा रहा हूं। उसने चार-पांच महीने निकाल दिए। जिसमें मुझे कभी 20000, कभी 25000 कभी 5000 रुपए ले लिए। उसकी मांग पूरी करने मैंने अपने दोस्तों से भी उधार लिया। सब मिलाकर उसे मैंने करीब 7-8 लाख रुपए दे दिए।
वतन कुछ समय बाद अपने घर चला गया। मुझे भी कभी-कभी वहां बुलाता था। वहां रिश्तेदारों को मुझे अपनी पत्नी बताता था। वह भी महीने में इंदौर आता था और हम होटल में 8-10 दिन साथ में रहते थे।
मार्च 2024 को जब मैंने वापस शादी की जिद की तो पहले तो उसने मुझसे मारपीट की। उसकी मम्मी ने समझाया और वह मेरे घर आई। कहा कि कुछ दिन बाद शादी कर देंगे। फिर उन्होंने फोन पर कहा कि कुंडली नहीं मिली है। मैं यह शादी नहीं होने दूंगी। इस पर मेरा और वतन का फोन पर झगड़ा हुआ।
दिसंबर में उसने मुझसे शादी से मना कर दिया। मेरे फोन उठाना भी बंद कर दिया। एक बार फोन उठाया तो कहा कि तुझ जैसी से तो मैं कभी शादी नहीं करूंगा। उसकी मम्मी ने भी बात की और कहा कि मैं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हूं। अपने बेटे की शादी तुझ जैसी भिखारी लड़की से थोड़ी करूंगी।
किरण रायकवार बोलीं- लड़की कर रही ब्लैकमेल
बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण रायकवार ने बताया कि यह ब्लैकमेलर लोग है। झूठी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वालों को हम सब कुछ बता चुके हैं। सालभर पहले रिलेशन था लेकिन वह सब खत्म हो गया है। बातचीत बंद है।
किरण रायकवार ने बताया कि- हां, लड़की से शादी की बात हुई थी, तब हमने उसे बताया कि एक बार हम पत्रिका दिखाएंगे, सब सही रहा तो शादी करेंगे। लेकिन, जब शादी के लिए पत्रिका मिलवाई तो उसमें यह सामने आया की शादी होती है तो मृत्यु दोष लगेगा और बेटे की मृत्यु हो जाएगी। जिसके बाद हमने शादी के लिए इनकार कर दिया।
इसके बाद लड़की ने भी कई पंडितों से पत्रिका दिखवाई। जिसमें यहीं बात सामने आई। मेरे पास लड़की द्वारा मेरे परिवार को बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के कई सबूत है। मैं इंदौर आकर बात करूंगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑