
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा इंदौर में रामेश्वर पटेल की स्मृति में एक विशेष टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 8 और 9 फरवरी को विद्यासागर स्कूल के निकट आर-9 क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम अंबामोलिया में आयोजित किया जाएगा।
मप्र स्टेट बार काउंसिल के को-चेयरमैन जय हार्डिया ने बताया
टूर्नामेंट में केवल अधिवक्ता ही भाग ले सकते हैं और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल और सचिव चेतन चौधरी के अनुसार प्रतियोगिता में केवल पहली 32 टीमों को ही लिया जाएगा।
आयोजन मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें जय हार्डिया को-चेयरमैन की भूमिका में हैं। टूर्नामेंट के संयोजक संतोष यादव और दीपक पटेल हैं, जबकि साजिद खान, विजय व्यास और सौरभ हार्डिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉ. दौलत पटेल, दिनेश कुशवाह, दिनेश मालवीय, विकास यादव, सौरभ वर्मा, सिद्धांत सिकरवार और संजय हार्डिया विकास यादव विशेष सहयोगी हैं।
