
इंदौर के नजदीक मानपुर के भेरूघाट पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक टैंपो ट्रैवलर की एक टैंकर से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आठ लोग घायल, इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती।
हादसा मानपुर के भैरुघाट पर हुआ, पुलिस ने शुरू की घटना की जांच।
ट्रैवलर में सवार लोग उज्जैन में दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे।
महू। इंदौर के नजदीक मानपुर के भेरूघाट पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंपो ट्रैवलर की एक टैंकर से टक्कर हो गई। इसके बाद पास से गुजर रहे बाइक सवार भी इनकी चपेट में आ गए। हादसे में ट्रैवलर में सवार दो लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रैवलर में सवार 8 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैवलर में सवार लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। ट्रैवलर और टैंकर के बीच चपेट में आई बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह घायलों को ट्रैवलर में से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।
