

✓ आरोपियों के कब्जे से 57 ग्राम MD Drugs, 01 मोटर साइकिल, 02 मोबाइल एवं अन्य (कुल मशरूका कीमत करीब 06 लाख रू) जप्त।
✓आरोपी नशा करने के आदि है और जल्दी पैसे कमाने की नियत से करने लगे अवैध मादक की तस्करी।
✓इंदौर शहर में लोगों को नशे की लत लगाने की नियत से आरोपी गैंग राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में करने वाली थी सप्लाई ।
✓ आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी (खरीदी–बिक्री) व अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी पूछताछ।
इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी इंदौर शहर में अलग–अलग स्थानो पर करते ग्रीन पार्क कॉलोनी मेन गेट के सामने चंदन नगर क्षेत्र में काले रंग की हीरो पैशन–प्रो मोटर साइकिल संदिग्ध दिखी जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, जिसका पीछा करते घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा ।

