
हिंदू युवती से छेड़छाड़ कर धमकाने वाले एक आरोपित की हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी।
उसके विरुद्ध मल्हारगंज थाना में केस दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी युवती सराफा में जूलरी शाॅप में काम करती है।
आरोपित भी सराफा में काम करता है। वह युवती का पीछा करता था।
जबरदस्ती बात करने का प्रयास करता था।
मंगलवार को उसने हिंदू संगठन की मदद ली और आरोपित को पकड़ लिया।
