
इंदौर की महत्वपूर्ण हुकुमंचद मिल की जमीन पर अब जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने वाला है… प्रदेश की मोहन सरकार ने इस 17.52 हेक्टेयर जमीन पर व्यवसायिक के साथ आवासीय निर्माण के साथ बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है… इंदौर निगम के स्वामित्व वाली इस जमीन पर परिसमापन के अंतर्गत देनदारियों के निपटान औऱ भूमि पर नई परियोजना के क्रियान्वयन को मंजूरी मिली है… इससे करीब 25 हजार लोगों को सीधा लाभ होने का दावा किया जा रहा है… मालूम हो कि 450 करोड़ की देनदारी बाकी थी, जिसका पैसा भी हाउसिंग बोर्ड ने दिया… इस योजना के मूर्त रूप होने जहां 4 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट होने का दावा किया जा रहा है, तो 10 हजार लोगों को रोजगार भी देने की बात कही जा रही है..!
