सतर्क और जागरूक रहकर ही किया जा सकता है समाज के लिए घातक बन चुके सायबर क्राइम नामक बीमारी का ईलाज।
★ Indian Medical Association में लगी इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला में, डॉक्टर्स को दिया ये मूलमंत्र कि, सायबर अपराधों से हैं अगर बचना, तो हमेशा किसी लिंक पर सोच समझकर ही "सेफ क्लिक" करना।
★ Indian Medical Association में लगी इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला में, डॉक्टर्स को दिया ये मूलमंत्र कि, सायबर अपराधों से हैं अगर बचना, तो हमेशा किसी लिंक पर सोच समझकर ही “सेफ क्लिक” करना।
इंदौर- सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” जनसंवाद अभियान 1 फरवरी से 11 फ़रवरी तक चलाया जा रहा है। जिसके परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त नागरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारासायबर जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार निरंतर रूप से किया जा रहा है।
उक्त सेफ क्लिक अभियान के तहत अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया टीम के साथ Indian Medical Association द्वारा डॉक्टर्स के लिए आयोजित कार्यक्रम में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर में पहुंचकर सायबर कार्यशाला के माध्यम से डॉक्टर्स, ट्रेनी डॉक्टर्स व मैनेजमेंट स्टाफ सहित करीब 200 लोगों को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों की जानकारी देते हुए, , साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930, cybercime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में प्रैक्टिकली समझाया।
उन्होंने सभी से कहा कि वर्तमान समय मे साइबर क्राइम समाज के लिए एक घातक बीमारी बन चुके है, जिस प्रकार आप लोग दवाइयों के साथ ही उचित देखभाल व सावधानियों से विभिन्न बीमारियों का ईलाज करते है, उसी प्रकार सावधानी और जागरूकता रख हम अपनी डिजिटल लाइफ में भी साइबर अपराध नामक बीमारी से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगें।
अतः डिजिटल किसी भी काम को करते समय पूर्ण सावधानी रखें, फर्जी लिंक, फर्जी लोन ऐप्प, फर्जी निवेश प्लेटफार्म से बचकर रहे बिना सोचे समझे अनजान मैसेज/लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा सतर्क रहकर सेफ क्लिक करें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से कभी शेयर ना करें।
इस दौरान पुलिस टीम ने कार्यशाला में उपस्थित सभी डॉक्टर्स व स्टाफ को सायबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स व स्टिकर्स भी दिए और सभी को सायबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले








