इंदौर के व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपीगण क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
✓ मार्बल खदान में हिस्सेदारी के नाम से 1 करोड़ से अधिक रुपए एवं महंगी मशीनें फरियादी से प्राप्त कर की धोखाधड़ी। ✓फरियादी के साथ योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक की आरोपियों ने की धोखाधड़ी की वारदात।

✓ मार्बल खदान में हिस्सेदारी के नाम से 1 करोड़ से अधिक रुपए एवं महंगी मशीनें फरियादी से प्राप्त कर की धोखाधड़ी।
✓फरियादी के साथ योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक की आरोपियों ने की धोखाधड़ी की वारदात।
✓आरोपियों ने धोखाधड़ी की नियत से फरियादी की तरह अन्य लोगों से भी किया था साझेदारी का एग्रीमेंट ।
इंदौर शहर में व्यापारियों के साथ फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में इंदौर के व्यापारी फरियादी के द्वारा शिकायत की गई थी कि उसके साथ मार्बल की खदान में साझेदारी के नाम से एग्रीमेंट कर 01 करोड़ से अधिक राशि एवं मशीन आदि दशरथ सिंह, छात्रबीर सिंह एवं अन्य ने प्राप्त कर धोखाधड़ी करने संबंधित शिकायत की गई थी।
शिकायत जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपीगण ने ठगने की नीयत से इंदौर के फरियादी से मार्बल की खदान में साझेदार बनाने के नाम पर 01 करोड़ से अधिक रूपए एवं मशीनरी (जैसे पोकलेन, वायरशॉ, जनरेटर इत्यादि) प्राप्त कर लिए गए जबकि आरोपियों ने पूर्व से ही अनेक लोगों से उक्त माइनिंग के संबंध में अनुबंध कर रखे थे तथा उन लोगों से भी इसी प्रकार धनराशि ले रखी थी, आरोपियों ने फरियादी के स्वामित्व की पोकलेन मशीन को स्वयं के स्वामित्व की बताते हुए राजस्थान के ही अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से बेचकर भी रुपए प्राप्त कर लिए एवं उक्त समस्त तथ्य को फरियादी से छुपाते हुए फरियादी से इंदौर आकर मिलकर उन्हें प्रलोभन में लेकर उनके साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर डाली और फरियादी को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी। आरोपियों ने खदान से हजारों टन माल बेचकर मोटा प्रतिफल प्राप्त किया जबकि फरियादी को अनुबन्धों के मुताबिक़ उसके हिस्से की रकम न देनी पड़े इस हेतु माल विक्रय के संबंध में कभी बताया ही नहीं ओर फरियादी के साथ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की गई।
फरियादी की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर में अपराध धारा 409, 420, 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त अपराध में इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी (1). दशरथ सिंह सोलंकी निवासी बूंदी राजस्थान एवं (2). छत्रबीर सिंह सोलंकी निवासी बूंदी राजस्थान को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राईम ब्रांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 33 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 36 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले